IMD Alert : UP, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के हालात की चेतावनी

IMD Alert : UP, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के हालात की चेतावनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश का मौसम (IMD Alert) कहीं सुहाना तो कहीं संकट में डालने वाला है। इस समय देश के कई राज्यों में मानसून (IMD Monsoon) अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, भारी बारिश के चलते कहीं बाढ़ के हालात पैदा हो रहे हैं तो कहीं लैंड स्लाइड हो रहे हैं तो कहीं बादल फटने की सूचनाएं आ रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Country Weather) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (IMD Heavy Rain Alert) जारी किया है साथ ही बाढ़ के हालात की चेतावनी भी दी है।

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज 22 अगस्त को जारी की अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report) में कहा है कि उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश की तरफ बना दबाव का क्षेत्र पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है ये मध्य प्रदेश के दमोह के आसपास केंद्रित है। दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह भारी बारिश (IMD Rainfall alert) हो सकती है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, CM का दौर रद्द, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (IMD Weather update) ने रिपोर्ट में बताया मानसून की सक्रियता का असर राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र पर भी होगा इन राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी गुजरात में भी आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बाढ़ के हालात की भी चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में बड़ी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका

मौसम विभाग (IMD weather forecast) ने दिल्ली में भी आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान के मध्य क्षेत्र में कुछ जगह भारी बारिश और कुछ जगह बहुत भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हलकी मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में भी हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, भाजपा ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews