IRCTC : रेलवे ने बदला बड़ा नियम, यात्रियों को होगा फायदा

IRCTC : रेलवे ने बदला बड़ा नियम, यात्रियों को होगा फायदा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेलवे (IRCTC, Indian Railways) कोरोना की समाप्ति के बाद जहाँ ट्रेनों की बहाली कर रहा है वहीं अपने कई नियमों में बदलाव भी कर रहा है। इनमें अधिकांश नियम वो हैं जो कोरोना काल में लागू किये गए थे।

रेलवे प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे अब रिजर्वेशन टिकट में गंतव्य स्थान की जानकारी देने की बाध्यता ख़त्म कर दी है। ये नियम कोरोना गाइडलाइन के रूप में लागू किया गया था, इसमें कई बार टिकट विंडो पर बैठे रेल कर्मचारी और यात्री के बीच विवाद की स्थिति भी बनती थी। कुछ दिनों में इस नियम के बदलाव की जानकारी रिजर्वेशन सॉफ्ट वेयर में भी अपडेट हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – Khargone: अफवाह फैलाने वाले को गृहमंत्री की सख्त चेतावनी- बख्शा नहीं जाएगा, वीडी शर्मा ने कही PFI फंडिंग की बात

आपको बता दें कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कोरोना काल में रेलवे ने एक नियम लागू  किया था जिसके तहत यात्री को रिजर्वेशन टिकट में  पिनकोड सहित गंतव्य स्थान की जानकारी देनी होती थी , अधिकांश यात्री ऐसे होते थे जिन्हें पिनकोड नहीं पता होता था और यही विवाद की स्थिति बनता था। अब रेलवे ने कहा है कि यात्री कहां जा रहा है इसकी जानकारी सिस्टम में फीड नहीं की जाएगी। यानि रेलवे का नियम बदल जाने के बाद अब यात्रियों की बहुत राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतों में तेजी जारी, ये हैं ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews