IRCTC लेकर जा रहा चार धाम यात्रा पर, टूर शेड्यूल देखकर रिजर्व करा लीजिये अपनी सीट

Chardham Yatra 2023

IRCTC Char Dham Yatra : सनातन धर्म को मानने वाले चार धाम यात्रा को अपने जीवन का एक सपना मानते हैं और इसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार उनके प्रयास सफल नहीं हो पाते और उन्हें निराश होना पड़ता है, मगर हम आपको बता दें कि आपकी निराशा अब आशा में बदलने वाली है, बस आपको IRCTC का ये टूर प्लान देखना है और उसके हिसाब स एप्लानिंग करनी है बस आपका चार धाम यात्रा का सपना पूरा हो जायेगा।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने चार धाम यात्रा का एक शानदार टूर पैकेज अनाउंस किया है, 11 रात 12 दिन की चार धाम यात्रा मुंबई एयर पोर्ट से अलग अलग तारीखों में शुरू होगी इसका पूरा शेड्यूल IRCTC ने जारी कर दिया है, ये मई और जून के महीने में प्रस्तावित है।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

आईआरसीटीसी द्वारा जारी किये गए शेड्यूल के अनुसार इस टूर में हरिद्वार, बारकोट, जानकीचट्टी यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोन प्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ की यात्रा  कराई जाएगी, इसके लिए यात्रियों को लेकर स्पेशल हवाई जहाज मुंबई से उड़ेगा।

मई और जून में अलग अलग तारीखों में शुरू होगा टूर 

जो डेट अनाउंस की गई है उसके मुताबिक चार धाम यात्रा 14 मई, 21 मई , 28 मई, 4 जून, 11 जून, 18 जून और 25 जून को शुरू होंगी। यदि आप चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अपनी सुविधा के अनुसार इन किसी भी तारीखों में अपनी सीट रिजर्व करा सकते हैं।

इतना है प्रति व्यक्ति किराया 

इस यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क) 51,111/- रुपये निर्धारित किया गया है, सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा से चुन सकते हैं। तो यदि आपने  इस साल  चार धाम यात्रा में जाने का विचार किया है तो अपने विचार को पूरा किया कीजिये और अपनी सीट रिजर्व कराकर भगवान के दर्शनों के लिए निकल जाइये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews