Jammu & Kashmir News : उधमपुर में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत,14 घायल

Jammu & Kashmir News : उधमपुर में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत,14 घायल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) के उधमपुर में सलाथिया चौक पर ब्लास्ट होने से एक नागरिक की मौत जबकि 14 जख्मी हो गए। दोपहर को बाजार में हुए इस धमाके के बाद आस-पास अफरा-तफरी मची गई है और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और अन्य सुरक्षाबल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े…ICC Test Ranking: सर रविंद्र जडेजा टेस्ट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर

जानकारी के मुताबिक, ब्‍लास्‍ट की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है साथ ही इस बारे में लोगों से भी जानकारी ली जा रही है वहीं प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि धमाका एक सब्जी बेचने वाले की रेहड़ी में हुआ था उधर, पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक संदेश में कहा है कि उधमपुर के तहसीलदार कार्यालय के पास रेहड़ी में विस्फोट में एक व्‍यक्ति की मौत हुई है जबकि 14 से लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े…UGC ने उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, 31 मार्च तक करें आवेदन, मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि ये IED ब्लास्ट है क्योंकि IED से किया गया विस्‍फोट काफी हल्‍का था इसीलिए इसकी चपेट में बहुत छोटा सा दायरा ही आया है, ब्‍लास्‍ट के समय जो लोग उस जगह पर मौजूद थे उन्‍हें ही नुकसान हुआ है वहीं पुलिस और प्रशासन को इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं इसके अलावा सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा देने को कहा गया है। विस्फोट के सटीक कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews