ICC Test Ranking: सर रविंद्र जडेजा टेस्ट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर

ICC Test Ranking: सर रविंद्र जडेजा टेस्ट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय स्विनर रविंद्र जडेजा आईसीसी टेस्ट रैंकिग में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने एक बार फिर ये मुकाम हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने 23 जून 2021 को आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिग में यह मुकाम हासिल किया था। उन्होने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को पीछे छोड़ा है।

यह भी पढ़ें – Bhind News: भिंड पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध बंदूक सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

वहीं श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूकने वाले रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 54वें से 37 वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। बात की जाए गेंदबाजों की रैंकिंग में तो वह वहां 17 वें स्थान पर हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन 347 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर बने हुये है।

यह भी पढ़ें – MCC Law: अब खिलाड़ी नहीं लगा सकेंगे गेंद पर लार, मांकड़ नियम भी होगा डेड बॉल

आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें जडेजा 406 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुँच गए हैं। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी और अपने दोहरे शतक से 25 रन दूर रह गये थे और इसी मुकाबले में जडेजा ने अपनी गेंदबाजी में कुल 9 विकेट हासिल किये थे। इसलिए उन्हें रैंकिंग में इसका फायदा मिला है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews