मंत्रिपरिषद के गठन पर मंथन के लिए दिल्ली में शिवकुमार और सिद्धारमैया, कल शाम होगा शपथ ग्रहण

कर्नाटक में बुधवार को मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण समारोह है। इसके पहले डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया हाईकमान से चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे।
Karnataka

कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया 3 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले हाईकमान से मशवरा करने के लिए दिल्ली पहुंचे। सोमवार को यह दोनों नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां मंत्रिपरिषद के संबंध में चर्चा हुई।

यह बताया जा रहा है कि शनिवार को कर्नाटक में जो कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। उसमें औपचारिक तौर पर नेता चुने जाने के बाद शिव कुमार अब सिद्धारमैया की जगह लेने वाले हैं।

बुधवार को होगा शपथ ग्रहण

बुधवार की शाम शिवकुमार को शाम 4 बजे कुछ मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देखा जाएगा। इस बारे में शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि हमें मंत्रिमंडल के बारे में फैसला करना है। बता दें कि कर्नाटक के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित 34 लोग शामिल हो सकते हैं। मंत्री पद को लेकर लोगों के बीच आकांक्षा बढ़ती जा रही है और शिवकुमार के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सब कुछ पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया है।

शिवकुमार का क्या कहना

अपने मंत्री परिषद के बारे में शिवकुमार ने कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। बड़ी संख्या में मंत्री पद के आकांक्षा रखने वाले लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। बता दें कि पुराने मंत्री और विधायक अपनी दावेदारी पेश करने के लिए शिव कुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात करना चाहते हैं।

कैसा होगा मंत्रिपरिषद

इस मंत्री परिषद के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक कुछ जाने पहचाने चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर खास ध्यान दिया जाने वाला है। मौजूदा सिद्धारमैया का मंत्रिमंडल हटाकर नई सरकार में एक से ज्यादा उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews