केजरीवाल ने पीएम मोदी से की ये बड़ी मांग, बोले- इस साल इन्हें मिलना चाहिए “भारत रत्न”

केजरीवाल ने पीएम मोदी से की ये बड़ी मांग, बोले- इस साल इन्हें मिलना चाहिए “भारत रत्न”

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग की है।  केजरीवाल ने कहा है कि इस साल देश का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” (Bharat Ratna)   कोरोना में जान की बाजी लगाने वाले किसी डॉक्टर को मिलना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज रविवार को ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि इस साल का भारत रत्न अलंकरण किसी भारतीय डॉक्टर को मिलना चाहिए। उन्होंने ट्वीट में भारतीय डॉक्टर का आशय भी समझाया है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड: वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद ले रहे पुष्कर सिंह धामी, शाम को लेंगे शपथ

अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट किया – इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत रत्न मिलना चाहिए। “भारतीय डॉक्टर” मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल,  शहीद हुए डॉक्टर्स को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इस से खुश होगा।

ये भी पढ़ें – नारायण त्रिपाठी ने अब रेल मंत्री को लिखा पत्र, इस योजना को बहाल करने की मांग

गौरतलब है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पिछले दिनों जारी किये आंकड़ों में बताया था कि 730 चिकित्सक कोरोना काल की दूसरी लहर में अपनी जान गँवा चुके हैं।  बिहार में सबसे अधिक 115 डॉक्टर्स की कोरोना से मौत हुई है।  इसके अलावा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में डॉक्टर की मौत हुई है IMA के मुताबिक कोरोना की पहली लहर में 748 डॉक्टर्स की जान गई थी।  ‘

बताया जा रहा है कि अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न की मांग से जुड़ा एक पत्र भी लिखा है।

ये भी पढ़ें – कृषि मंत्री का किसानों को लेकर बड़ा बयान-किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं..

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews