बहुत हो गया अब देश का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे, हमने देख लिया राहुल गांधी सुधर नहीं सकते, बोले किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा एक आदमी की नासमझी और एक परिवार की वजह से अब देश और और नुकसान नहीं झेलेगा, ये संवैधानिक संस्थाओं पर अटैक करते हैं आखिर ये किसके इशारे पर कर रहे हैं और क्यों भारत की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है?
Kiren Rijiju

चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने और संसद में SIR सहित अन्य मुद्दों हंगामा करने वाले राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों के नेताओं पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा हमला किया है, उन्होंने मीडिया से बात  करते हुए कहा, कांग्रेस और विपक्ष ने मानसून सत्र का बहुत समय बर्बाद कर दिया है। अब वे देश का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे। आज संसद में कुछ महत्वपूर्ण बिल पास किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा एक व्यक्ति की नासमझी की वजह से देश और नुकसान नहीं झेलेगा।

मानसून सत्र की शुरुआत से ही राहुल गांधी और कांग्रेस अपने गठबंधन के साथियों के साथ SIR का विरोध करते हुए संसद के अन्दर हंगामा कर रहे हैं और बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में चेयर द्वारा दिए जा रहे निर्देशों, उसकी अपील को ठुकराते हुए विपक्षी दल के सांसद शोरशराबा कर रहे हैं नारेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते संसद की कार्यवाही बहुत बार स्थगित की जा चुकी है और काम प्रभावित हुआ है।

इंडिया ब्लॉक पार्टियों का विरोध प्रदर्शन 

आज सोमवार को भी हंगामा हुआ, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने चुनाव आयोग तक पैदल मार्च निकाला, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो सांसदों ने बैरिकेड लांघने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने सांसदों को हिरासत में ले लिया।

जनता ने उनके मुद्दे उठाने भेजा है हंगामा करने नहीं 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के इस व्यवहार पर दुःख और नाराजगी जताई है, उन्होंने कहा हम सब चुनकर आये है जनता ने यहाँ हमें उनके मुद्दे उठाने भेजा है ना की शोर शराबा, हंगामा करने। मीडिया से बात करते हुए रिजिजू ने कहा कांग्रेस ने बहुत समय बर्बाद कर दिया है अब हम देश का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे, सरकार महत्वपूर्ण बिल लाएगी और दोनों सदनों में इसे पास पराएगी।

यदि हंगामा ही करना है तो फिर सांसद क्यों बने?

किरेन रिजिजू ने कहा एक आदमी की नासमझी और एक परिवार की वजह से अब देश और और नुकसान नहीं झेलेगा, उन्होंने कहा कई विपक्षी सांसदों ने खुद हमसे कहा है कि वे मजबूरी में साथ दे रहे हैं क्योंकि उनके नेता उसने ऐसा करने के लिए कह रहे हैं, यदि हंगामा ही करना है तो फिर सांसद क्यों बने? कोई मुद्दा है तो एक बार उठाइए रोज रोज उसपर हंगामा करना ये ठीक नहीं है।

हमने देख लिया है, राहुल गांधी अब सुधर नहीं सकते

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष की रुचि संसद चलाने की नहीं है, हमने देख लिया है, राहुल गांधी अब सुधर नहीं सकते, इसलिए अब संसद का समय बर्बाद नहीं होगा, हम महत्वपूर्ण बिल जिमें आयकर बिल, स्पोर्ट्स बिल, गोवा में ST रिजर्वेशन बिल, मर्चेंट नेवी शिपिंग बिल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास करेंगे।

संसद में पास करेंगे महत्वपूर्ण बिल

किरेन रिजूजू ने कहा अब हम चुप नहीं रहेंगे, इन लोगों को किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है, ये संविधान पकड़ते हिं लेकिन मानते नहीं है उसमें विश्वास नहीं करते, यहाँ कर्म से नेता बनते हैं वहां जन्म से नेता बनते हैं, उनके लिए एक परिवार सबकुछ है और जहाँ ये सोच है वहां लोकतंत्र नहीं हो सकता, वहां एक व्यक्ति की ही सोच सोच थोपी जाती है, हम आपसे अपील करते हैं हम बिल पास कर रहे हैं आप चर्चा में भाग लीजिये, फिर ना कहिये हमें बोलने नहीं दिया।

विपक्ष के प्रदर्शन पर कटाक्ष 

किरेन रिजिजू ने कहा आज का प्रदर्शन देखिए, इन लोगों ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा, उसने सभी पार्टियों के दो दो सांसद कुल 30 सांसदों को प्रतिनिधि के तौर पर बुलाया लेकिन राहुल गांधी औए खड़गे चाहते थे की सभी 300-400 सांसद वहां बात करें ये कैसे संभव है, खड़गे कह रहे हैं हम किसे रोके किसे जाने दें , अरे जब इनमें ये इतना तय नहीं कर सकते तो क्या तय करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews