
कोटा, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के कोटा में बीती रात भीषण सड़क (Kota Road Accident) हादसा हो गया, यहां बारातियों से भरा एक कार चंबल नदी में जा गिरी, जिससे दूल्हे-ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नदी से निकालकर पीएम के लिए भेजा। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने शोक जताया है।
यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2022: मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा कोटा के नयापुरा थान इलाके में छोटी पुलिया के पास हुआ है। बारात वाली कार राजस्थान के सवाई माधोपुर से मध्यप्रदेश के उज्जैन जा रही थी, तभी स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होने से सीधे रियासतकालीन पुल से चंबल नदी की में जा गिरी। देर रात तक हादसे का कोई पता नहीं चला, लेकिन सुबह जैसी पुलिस को इसकी जानकारी मिली, टीम कोटा नगर निगम का रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंची और कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
कार से 9 शव निकाले गए है।मृतकों में दूल्हा, उसका भाई, ड्राइवर और परिजन शामिल है।शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही दूल्हे और दुल्हन के परिवारों में मातम पसर गया है। वही हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: यहां 176 पदों पर निकली है भर्ती, 20 मार्च को परीक्षा, जानें नियम-पात्रता
हादसे की जानकारी लगते ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है और लिखा है कि कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित 9 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। कलक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

