Vyapam Recruitment 2022: यहां 176 पदों पर निकली है भर्ती, 20 मार्च को परीक्षा, जानें नियम-पात्रता

VYAPAM RECRUITMENT 2023

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में मेडिकल की फील्ड में सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Government Jobs 2022) की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) द्वारा अधिग्रहित दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज (Chandulal Chandrakar Medical College) में 176 नर्सों के पदों पर भर्ती निकाली गई है।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam Recruitment 2022) ने ये नियुक्ति आदेश जारी किया है और इसके लिए लिखित परीक्षा 20 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी।

Chhattisgarh Staff Nurse Vacancy CG Vyapam Recruitment 2022

कुल पद –176

पदों का विवरण

  • 47 पद सामान्य।
  • 22 सामान्य महिला।
  • 05 दिव्यांगजन।
  • 36 पद एसटी।
  • 16 पद एसटी महिला।
  • 4 एसटी दिव्यांग।
  • 14 पद एससी।
  • 06 एससी महिला
  • 1 एससी दिव्यांग
  • 16 ओबीसी
  • 07 ओबीसी महिला
  • 02 पद ओबीसी दिव्यांग के लिए आरक्षित किए गिए गए हैं।

योग्यता- आवेदक के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था/विश्‍वविद्यालय से संबंधित विषय/क्षेत्र में BSc Nursing/GNM/समकक्ष होना चाहिए।

आयु सीमा-आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सैलरी-चयनित अभ्‍यर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित वेतनमान 35400-112400 एवं अन्‍य भत्‍ते प्रदान किये जाएंगे।

चयन प्रक्रिया- अंतिम चयन लिखित परीक्षा और निर्धारित माप दंडों के आधार पर होगा।

परीक्षा डिटेल्स-इसके लिए लिखित परीक्षा 20 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी।

ये दस्तावेज जरूरी

ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने पास 5वीं से लेकर 12वीं या उच्च शिक्षा की मार्क शीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति व जन्म प्रमाणपत्र सहित अनुभव प्रमाणपत्र और नर्सिंग से संबंधित डिग्री।

ऐसे करें आवेदन

स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवार व्यापम की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews