लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, जमकर हंगामा, इंटरनेट बंद

आशीष मिश्रा

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी के लखीमपुर हिंसा मामले  (Lakhimpur Kheri Violence Case) में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra)  ने सरेंडर कर दिया है। आशीष आज 11 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए है, हालांकि अंदर जाने के दौरान उन्होंने रुमाल से अपना मुंह छिपा रखा था और भारी भीड़ के चलते पुलिस उसे क्राइम ब्रांच के पिछले दरवाजे से भीतर ले गई।

यह भी पढ़े.. Government Job Alert : इन पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

लखीमपुर खीरी हिंसा केस में मुख्य आरोपी आशीष शुक्रवार को नोटिस के बावजूद आशीष मिश्रा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे, इसके बाद यूपी पुलिस (UP Police) ने पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे बुलाया था।वही बीजेपी (BJP) दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है, मिश्रा समर्थक और नेता जमकर नारेबाजी कर रहे है, सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े.. एमपी ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला- अब ऑनलाइन जारी होंगे लाइसेंस, ये है प्रक्रिया

इसके साथ ही सुरक्षा कारणों के वजह से अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं (Internet Down) बंद कर दी गई हैं। इधर, लखीमपुर खीरी हिंसा पर यूपी सरकार की स्टेटस रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट नहीं है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने पूछा कि हत्या के केस में पुलिस आरोपी से अलग व्यवहार क्यों कर रही है? सुप्रीम कोर्ट में केस की अगली सुनवाई अब 20 अक्टूबर को होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews