Government Job Alert : इन पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Job Alert) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS Recruitment 2021) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और 10 अक्टूबर 2021 लास्ट डेट है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना मौका गवाएं एनआईओएस (NIOS) की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in/vacancy के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा 21000 का बोनस, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

Government Job Alert 2021-

कुल पद-115

पदों का विवरण
डायरेक्टर : 1 पद
ज्वाइंट डायरेक्टर : 1 पद
डिप्टी डायरेक्टर : 1 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर : 1 पद
एकाउंट्स ऑफिसर : 1 पद
एकेडमिक ऑफिसर : 1 पद
रिसर्च एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर : 1 पद
सेक्शन ऑफिसर : 7 पद
असिस्टेंट इंजीनियर : 1 पद
हिंदी ऑफिसर : 1 पद
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर : 1 पद
ईडीपी पर्यवेक्षक : 37 पद
जूनियर इंजीनियर : 1 पद
असिस्टेंट : 4 पद
स्टेनोग्राफर : 3 पद
जूनियर असिस्‍टेंट : 36 पद

योग्यता– अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं तय की गई है। इसमें 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा-उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 से 56 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया-इंटरव्यू, और टेस्ट में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

आवेदन शुल्क- ग्रेप ए पोस्ट के लिए जनरल और ओबीसी को 750 रुपये,ग्रुपी बी और सी पोस्ट के लिए जनरल और ओबीसी को 500 रुपये, ग्रुप ए और बी पोस्ट के लिए SC/ST और ईड्ब्ल्यूएस को 250 रुपये ,ग्रुप सी पोस्ट के लिए SC/ST और ईड्ब्ल्यूएस को 150 रुपये और प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

इन पदों पर मिलेगी कितनी सैलरी

  • डायरेक्टर (पे मैट्रिक्स लेवल 13) – 1,23,100-2,15,900 रुपए
  • ज्वाइंट डायरेक्टर (पे मैट्रिक्स लेवल 12) – 78,800-2,09,200 रुपए
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (पे मैट्रिक्स लेवल 11) – 67,700-2,08,700 रुपए
  • अकाउंट ऑफिसर (पे मैट्रिक्स लेवल 11) – 67,700-2,08,700 रुपए
  • एकेडमिक ऑफिसर (पे मैट्रिक्स लेवल 11) – 67,700-2,08,700 रुपए
  • हिंदी ऑफिसर (पे मैट्रिक्स लेवल 07) – 44,900-1,42,400 रुपए
  • असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (पे मैट्रिक्स लेवल 07) – 44,900-1,42,400 रुपए
  • ईडीपी सुपरवाइजर (पे मैट्रिक्स लेवल 06) – 35,400-1,12,400 रुपए
  • जूनियर इंजीनियर (पे मैट्रिक्स लेवल 06) – 35,400-1,12,400 रुपए
  • असिस्टेंट (पे मैट्रिक्स लेवल 04) – 25,500-81,100 रुपए
  • स्टेनोग्राफर (पे मैट्रिक्स लेवल 04) – 25,500-81,100 रुपए
  • जूनियर असिस्टेंट (पे मैट्रिक्स लेवल 02) – 19,900-63,200 रुपए

ऐसे करें अप्लाई

— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in. पर क्लिक करें।
— ‘रिक्ति वैकेंसी’ पर क्लिक करें।
— अब सामने दिए गए ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
— यह आपको नई विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा।
— ऑनलाइन आवेदन जमा करने के दो तरीके हैं। प्रतिनियुक्ति और सीधी भर्ती।
— इसके बाद उम्मीदवारों को अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करना होगा।
— नई विंडो मांगी गई जानकारी दर्ज करे, वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करके सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करें।
— ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद भविष्य के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews