Lok Sabha Election 2024 : वोट डालने घोड़े पर सवार होकर पहुँचा शख़्स, मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने का प्रयास

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ये तस्वीर सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति अपने सजे-धजे घोड़े पर बैठ वोट डालने पहुँचा। उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों और पत्रकारों के कैमरे..दोनों का ध्यान खींच लिया। इस तरह मतदान केंद्र पहुँचने के पीछे उन्होंने बेहद ख़ास कारण बताया है।
Horse

Lok Sabha Election 2024 : चुनावों के दौरान कई बार रोचक दृश्य देखने को मिलते हैं। कहीं कोई दुल्हन शादी के मंडप से सीधे वोट देने आती है तो कहीं कोई बुजुर्ग व्यक्ति लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति देते दिखता है। ऐसी ही एक दिलचस्प तस्वीर आई है उत्तर प्रदेश से, जहां एक शख़्स घोड़े पर पहुँचकर वोट डालने पहुँचा।

घोड़े पर बैठकर पहुँचे वोट डालने

मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक व्यक्ति वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंचा। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे थे। अपने सजे-धजे घोड़े पर सवार होकर ये वोट डाले पहुँचे। इन्होंने कहा कि ये चाहते हैं कि लोगों में इन्हें देखकर उत्साह पैदा हो। वो देखें कि लोग कैसे दूर दूर से अपने अपने साधनों से वोट डालने आते हैं।

आज 57 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

आज देश में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, ओडिशा की 6, पंजाब की 13, हिमाचल की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की 1 सीटें शामिल हैं। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, मीसा भारती, कंगना रनौत, रवि किशन जैसे दिग्गजों की क़िस्मत का फ़ैसला होगा। आखिरी चरण में 904 उम्मीदवार मैदान में हैं और 10.6 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। इस चरण के साथ ही 19 अप्रैल से शुरु हुए मतदान के सभी चरण संपन्न हो जाएँगे। 4 जून को मतगणना की जाएगी और साफ़ हो जाएगा कि इस बार किसे जनादेश मिला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews