Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल से पहले खड़गे का दावा, 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा इंडी गठबंधन

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे इससे कम नहीं आएंगी
I.N.D.I.A Meeting

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज संपन्न हो गया और इसी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई, अब सभी को 4 जून का इन्तजार है जिस दिन चुनाव परिणाम आयेगा, मालूम चलेगा कि क्या नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या फिर इंडी गठबंधन में कोई एक बड़ा नेता प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन इसी बीच आज एग्जिट पोल के परिणाम से पहले ही इंडी गठबंधन ने बैठक की और फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडी गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा।

इंडी गठबंधन से ममता ने फिर बनाई दूरी, अन्य सभी बड़े नेता हुए शामिल  

आज इंडी गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर बैठक की सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, राघव चड्डा, भगवंत मान, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शरद पवार सहित गठबंधन के कई बड़े नेता बैठक में शामिल हुए लेकिन ममता बनर्जी के पिछली बार की तरह ही इस बार भी बैठक से दूरी बनाई।

ढाई घंटे खड़गे के निवास पर चली I.N.D.I.A. की बैठक   

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात की, उन्होंने कहा गठबंधन की बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। इस बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे इससे कम नहीं आएंगी , ये सभी नेताओं से पूछने के बाद हमारा आंकलन है, ये जनता का सर्वे है, सरकारी आंकड़ा नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews