Lok Sabha Election 2024: सीएम डॉ मोहन यादव बोले- पीएम मोदी ने समुद्र के अंदर जाकर भगवान कृष्ण को मोर मुकुट अर्पित कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया

केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो भगवान कृष्ण के नाम पर है, कितना अच्छा लगता है - बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय..  भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जिस राज्य का नाम हो वो कितनी पावन धरती है, और भगवान कृष्ण के साथ हमारा सम्बन्ध जुड़  जाए तो हमारे सारे जन्म सफल हो जाते हैं । 
Dr Mohan Yadav

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का सातवाँ चरण चल रहा है इसके लिए 1 जून को मतदान होना है, राजनीतिक दलों के नेता अंतिम चरण में भी जी जान से प्रचार में जुटे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के स्टार प्रचारक हैं वे आज बिहार पहुंचे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनके लिए वोट करने की अपील की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर प्रचार करने आज पहुंचे  उन्होंने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त व अशोक के शौर्य एवं अपार वैभव की साक्षी रही इस नगरी में जन-जन के चेहरे पर मुस्कान प्रमाण है कि मोदी सरकार के ‘विकास एवं गरीब कल्याण’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद दे रहा है।

बिहार का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर है, पवित्र है ये धरती 

मोहन यादव ने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि देश के सारे राज्य के नाम देख लो उनके नामों को लेकर अपनी अलग पहचान है लेकिन केवल बिहार ही एक ऐसा राज्य है जो भगवान कृष्ण के नाम पर है, कितना अच्छा लगता है – बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय..  भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जिस राज्य का नाम हो वो कितनी पावन धरती है, और भगवान कृष्ण के साथ हमारा सम्बन्ध जुड़  जाए तो हमारे सारे जन्म सफल हो जाते हैं ।  मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी ने भेंट द्वारका में समुद्र के अंदर जाकर भगवान कृष्ण को मोर मुकुट अर्पित कर सनातन धर्म को गौरवान्वित किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews