Lok Sabha Election 2024: सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के PM Modi, बोले आज बहुत गुस्से में हूँ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा - साथियों मेरा सवाल है, क्या हमारे देश में ये शहजादे..मैं आज बहुत गुस्से में हूँ क्योंकि मुझे कोई गाली दी गुस्सा नहीं आता, मैं सहन कर लेता हूँ लेकिन आज शहजादे के फिलोस्फर ने इतनी बड़ी गाली दी है जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है,
PM Modi

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के नए विवादित बयान ने देश में फिर सियासी भूचाल ला दिया है और भाजपा को फिर कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका दे दिया है, सैम पित्रोदा के भारत के लोगों को रंग के आधार पर बाँटने वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब दिया है।

तेलंगाना में प्रचार कर रहे पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी को निशाने पर लिया, पित्रोदा के बयान पर मोदी बहुत गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने खुद ये कहा भी, उधर भाजपा के अन्य नेताओं ने भी पित्रोदा के बयान को कांग्रेस की देश तोड़ने वाली सोच बताया।

पित्रोदा के बयान पर बोले मोदी, देशवासियों का अपमान कतई सहन नहीं करूँगा  

रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कहा – साथियों मेरा सवाल है, क्या हमारे देश में ये शहजादे..मैं आज बहुत गुस्से में हूँ क्योंकि मुझे कोई गाली दी गुस्सा नहीं आता, मैं सहन कर लेता हूँ लेकिन आज शहजादे के फिलोस्फर ने इतनी बड़ी गाली दी है जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है, कोई मुझे बताइए कि क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी? चमड़ी के रंग के खेल की इजाजत शहजादे को किसने दी है? संविधान सर पर लेकर नाचने वाले लोग चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं, शहजादे आपको जवाब देना  पड़ेगा, चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान मेरा देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई नहीं करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews