लोकसभा चुनाव 2024: तेलंगाना में PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- “लड़ाई शक्ति के विनाश की बात करने वालों और शक्ति की पूजा करने वालों के बीच है”

PM Modi

PM Modi attack on opposition : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों की घोषणा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का चुनावी कैम्पेन शुरू हो गया है, आज उन्होंने तेलंगाना में विपक्षी नेताओं और उनकी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा, पीएम मोदी ने परिवारवाद से लेकर शक्ति पर पलटवार किया और विपक्षी गठबंधन को चुनौती तक दे दी।

“13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा”

तेलंगाना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा।

इंडी अलायंस की मुंबई रैली पर पीएम का प्रहार 

उन्होंने इंडी अलायंस I.N.D.I.A. की मुंबई में कल हुई रैली को निशाने पर लिया, पीएम ने कहा –  कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी। चुनाव घोषित होने के बाद इंडी अलायंस की ये पहली और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रैली थी। उस रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया और उनके घोषणा पत्र का ऐलान है कि मेरी (इंडी अलायंस) लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

“मेरे लिए हर मां शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है, पूजा करता हूँ”

विपक्षी गठबंधन के इस ऐलान के बाद पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा- मेरे लिए हर मां शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। उन्होंने कहा एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

पीएम ने कहा एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। दूसरी ओर वो BRS है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया, सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा और अब कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM state बना लिया है। परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिये, देश में जितने भी बड़े घोटाले हुये हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews