Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं, NDA का 400 पार करना पक्का

पीएम मोदी ने कहा - मैं आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ और बहुत विश्वास के साथ कह रहा हूँ, जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उस ताकत के भरोसे साफ साफ देख रहा हूँ कि 4 जून को NDA का 400 पार करना पक्का हो चुका है इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी मान्य विपक्ष भी बन नहीं पायेगी, उसके लिए उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं।
PM Modi

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं चौथे चरण का मतदान दो दिन बाद 13 मई को होगा उसके लिए नेता ताबड़तोड़ रैलियां, सभाएं,रोड शो कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चौथे चरण के प्रचार के लिए ओडिशा पहुंचे, उन्होंने यहाँ अपनी गारंटी याद दिलाई, सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर निशाना साधा।

मोदी के निशाने पर ओडिशा की BJD सरकार  

प्रधानमंत्री मोदी के निशाने ओडिशा की बीजद सरकार रही उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमले किये, मोदी ने कहा कि BJD के नेता केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं लेने देती, यहाँ धान की MSP नहीं मिलती उल्टा धान मंडी घोटाला होता है , उन्होंने कहा कि आपने करीब 25 साल तक BJD को अवसर दिया। BJD नेताओं के पास बंगले हो गए, गाड़ियां आ गई। लेकिन यहां के नौजवान पलायन के लिए मजबूर हैं। इन समस्याओं का निदान आपके वोट से होगा। विधानसभा और लोकसभा दोनों में कमल का बटन दबाइए, समस्याओं का जाना शुरू हो जाएगा।

PM Modi का तंज- कांग्रेस मान्य विपक्ष भी नहीं बन पायेगा  

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया, उन्होंने कहा- देश के कई भागों में तीन चरण में मतदान हुआ है, मैं आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ और बहुत विश्वास के साथ कह रहा हूँ, जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उस ताकत के भरोसे साफ साफ देख रहा हूँ कि 4 जून को NDA का 400 पार करना पक्का हो चुका है इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी मान्य विपक्ष भी बन नहीं पायेगी, उसके लिए उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews