Lok Sabha Election 2024: BJP की पहली जीत पर राहुल गांधी का तंज, “ये संविधान की रक्षा का चुनाव है”

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी तीनों में से एक भी प्रस्तावक को निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश नहीं कर पाए जिससे उनका नामांकन रद्द हो गया, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद शेष बचे 9 में से भाजपा प्रत्याशी को छोड़ शेष 8 प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म वापस ले लिए यानि यहाँ अकेले बचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024: सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश दलाल के निर्विरोध जीत जाने के बाद कांग्रेस,  भाजपा पर हमलावर है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को तानाशाह संबोधित करते हुए लिखा है कि ये सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।

ऐसे जीते सूरत से BJP प्रत्याशी मुकेश दलाल 

दरअसल आज सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुम्भानी का नामांकन त्रुटियों के चलते निरस्त हो गया, भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के तीन प्रस्तावकों  के हस्ताक्षरों पर सवाल उठाये थे आज नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी तीनों में से एक भी प्रस्तावक को निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश नहीं कर पाए जिससे उनका नामांकन रद्द हो गया, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद शेष बचे 9 में से भाजपा प्रत्याशी को छोड़ शेष 8 प्रत्याशियों ने अपने फॉर्म वापस ले लिए यानि यहाँ अकेले बचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप  

कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाये, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर नामांकन रद्द करवाने का आरोप लगाया, गुजरात कांग्रेस के नेता एडवोकेट बाबु मंगुकिया ने तीनों प्रस्तावकों के अपहरण के आरोप तक लगा दिए अब राहुल गांधी ने पोस्ट कर पीएम मोदी पर अटैक किया है।

राहुल गांधी ने लिखा – तानाशाह की असली ‘सूरत’ एक बार फिर देश के सामने

राहुल गांधी ने लिखा – तानाशाह की असली ‘सूरत’ एक बार फिर देश के सामने है, जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है। मैं एक बार फिर कह रहा हूं- यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews