Lok Sabha Election 2024 Results: चुनाव नतीजों से खुश प्रियंका गांधी की भाई राहुल गांधी के लिए भावुक पोस्ट, कहा- “मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है”

आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके साथ क्या किया और क्या कहा? आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो?
Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024 Results: लोकसभा चुनावों का परिणाम आ चुका है, भाजपा को देश ने 240 सीट देकर सबसे बड़ी पार्टी बनाया है और उसके गठबंधन NDA को 291 सीट देकर सरकार बनाने के लिए बहुमत से ज्यादा आंकड़ा दिया है वहीं कांग्रेस 99 पर सिमट गई और उसक अगथ्बंधन इंडी गठबंधन 234 सीट ही ला सका, हालाँकि कांग्रेस और  इंडी गठबंधन दोनों का प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है इसलिए उनके खेमे में ख़ुशी है।

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीट से जीत दर्ज की है 

कांग्रेस के सबसे चर्चित और बड़े नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से दोनों जगह से जीत गए हैं उनक्को दोनों ही सीट पर बड़ी जीत मिली, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूरा चुनाव लड़ा जिसके परिणामस्वरुप भाजपा की कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की मुहिम पर ब्रेक लग गया।

आपने क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया

अपने भाई की इस उपलब्धि पर उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक भावुक पोस्ट लिखी है, प्रियंका गांधी ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा – “आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके साथ क्या किया और क्या कहा? आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो? आपने उनके द्वारा फैलाए गए झूठ के ज़बरदस्त प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा और आपने क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, भले ही वे इसे हर दिन आपको उपहार में देते हों”।

हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है

प्रियंका ने आगे लिखा –  “आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े। जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। राहुल गांधी , मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है। ये सभी जानते हैं कि राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जैसे विश्वस्तर के नेता से सीधी टक्कर ली, राहुल ने पीएम मोदी को रोज अडानी अंबानी, महंगाई, रोजगार, बेरोजगारी जसी मुद्दों पर घेरा और देश की जनता को उन्हें हटाने के लिए वोट करने की अपील की, ये अलग बात है कि राहुल की मेहनत पूरी तरह सफल नहीं हो पाई लेकिन चुनाव का जो परिणाम आया उससे भाजपा के खेमें में जबरदस्त झटका लगा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews