Lok Sabha Election Results 2024 : पवन खेड़ा बोले ‘295 सीटें जीतेंगे’, अशोक गहलोत ने कहा ‘अब नरेंद्र मोदी को पीएम पद की दावेदारी से हट जाना चाहिए’

राजस्थान के पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और एनडीए के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है।
INDIA

Lok Sabha Election Results 2024 : कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा लगातार सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग द्वारा स्लो काउंटिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी के साथ पवन खेड़ा ने कहा है कि हम अब भी 295 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और अगर सब ईमानदारी से चलता रहा तो शाम तक हम इसे प्राप्त कर लेंगे। वहीं अशोक गहलोत ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को अब अपना नाम पीएम की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।

पवन खेड़ा ने किया ये दावा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा कि ‘295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं? हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।’

अशोक गहलोत की मांग 

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि जिस तरह के नतीजे सामने आ रहे हैं इसके बाद अब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की दावेदार से अपना नाम हटा लेना चाहिए। एएनआई से बाततीच में उन्होंने कहा कि ‘2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किया। प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक की सांसद प्रत्याशियों को बायपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और एनडीए के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में श्री नरेन्द्र मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews