प्यार, सेक्स चेंज और धोखा…कहानी पूरी फिल्मी है

प्यार, सेक्स चेंज और धोखा…कहानी पूरी फिल्मी है

सांकेतिक तस्वीर

Love, sex change and cheating : प्यार के लिए लोग जाने क्या क्या नहीं कर जाते हैं। कोई सरहदों को लांघ जाता है तो कोई जाति धर्म के बंधनों को तोड़ देता है। हमने ऐसे तमाम किस्से देखे सुने हैं जहां दो प्यार करने वालों ने एक दूसरे के लिए जान की बाज़ी लगा दी। आज हम ऐसी ही एक कहानी आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं है।

मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी का है..यहां दो जिगरी दोस्तों में प्रेम हुआ और प्रेम इतना गहरा गया कि उन्होने जीवन भर एक साथ रहने की सौगंध खा ली। साथ रहने के लिए एक लड़के ने 8 लाख रूपये खर्च करके अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया और फिर दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन कुछ ही दिनों में लड़ने ने लिंग परिवर्तन कराके पत्नी बने दोस्त को छोड़ दिया। अब इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

पीड़ित मझियारी चौक का रहने वाला है और उसने अपनी शिकायत में बताया कि 2016 में हिशमाबाद के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। उसका कहना है कि प्रेमी युवक ने उसपर सेक्स चेंज करने का दबाव बनाया और कहा कि उसके बाद वो दोनों शादी कर लेंगे। इस बात पर राज़ी होकर उसने सेक्स चेंज कराया और वो उसकी पत्नी की तरह उसके साथ रहने लगा। पीड़ित ने बताया कि युवक ने वादा किया था कि वो उसे कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन परिवार और समाज के दबाव में आकर पिछले दो तीन महीने से वो उसे नजरअंदाज करने लगा। इसी के साथ उसने आरोप लगाया है कि उसकी डांसिंग और सिंगिंग से होने वाली कमाई में से करीब 6 लाख रूपये वो उस युवक और उसके परिवार को दे चुका है। वहीं इस मामले में सामने वाले पक्ष ने सारे आरोपों को नकारा है और कहा है कि शिकायत करने वाला युवक शुरु से ट्रांसजेंडर था और उसने कभी कोई सर्जरी कराई ही नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews