एक बार फिर घटा LPG सिलेंडर का दाम, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जानें नए रेट

LPG price

LPG Cylinder Price: केंद्र सरकार की तरफ से रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 200 रुपए की कमी का ऐलान किया गया था। इसके बाद अब एक बार फिर गैस सिलेंडर की कीमतें घटाते हुए तेल कंपनियों ने बड़ा ऐलान किया है। घरेलू के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 157 रुपए की कटौती कर दी गई है। हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियों द्वारा सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है और इसी समीक्षा के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में कमी की गई है। अब इसका भाव 1522 रुपए तक पहुंच चुका है।

गैस सिलेंडर के नए दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडरों के भाव में की गई कमी के बाद आज से ही नई कीमत लागू कर दी गई है। दिल्ली में इसका भाव 1680 से 1522.50 पैसे पहुंच चुका है। कोलकाता में यह भाव 1680 रुपए से 1636, मुंबई में 1640.50 रुपए से 1482 पर पहुंच गया है। गैस सिलेंडर के दाम कम होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

घटा था घरेलू सिलेंडर का दाम

कमर्शियल सिलेंडर का भाव घटने से पहले केंद्र सरकार द्वारा लोगों को महंगाई में राहत देते हुए घरेलू सिलेंडर के रेट में 200 रुपए घटा दिए गए थे। इस ऐलान के बाद जिन लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत 200 रुपए की सब्सिडी मिल रही थी, उन्हें अब 400 रुपए का लाभ होने लगेगा। दिल्ली में एलपीजी की कीमत है 903 रुपए हो चुकी है। वहीं उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए यह कीमत 703 रुपए है। मुंबई में इसका रेट 902.50 रुपए, तो चेन्नई में 918.50 रुपए है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews