मिडिल ईस्ट की जंग से LPG की आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में सिलेंडर ना मिलने से उपभोक्ता परेशान

मिडिल ईस्ट की जंग ने देशभर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बाधा डालना शुरू कर दी है। देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है।
LPG

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में अचानक आई तेजी और उसके बाद इनकी सप्लाई में आई कमी ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों और वहां के शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके चलते व्यापारी परेशान हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना है कि अगर सप्लाई ठीक तरह से नहीं हुई तो कुछ दिनों में खाने की दुकानों को बंद करना पड़ेगा। बेंगलुरु में यही स्थिति बनी हुई है हालांकि रेस्टोरेंट और होटल मालिकों का कहना है की आखिरी बूंद तक वो अपना काम जारी रखेंगे।

मिडिल ईस्ट की जंग ने ग्लोबल सप्लाई में रुकावट डालना शुरू कर दिया है। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले की वजह से जो रुकावट आई है उसके चलते मुंबई और बेंगलुरु सहित अन्य शहरों में होटल और रेस्टोरेंट में कुकिंग गैस पाने के लिए संघर्ष की स्थिति देखी जा रही है।

केंद्र सरकार ने दिया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्रालय की ओर से एलजी कंपनियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल 19, 47.5 और 425 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की रिफिलिंग बंद रखी जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की आपूर्ति ठीक तरह से की जा सके।

पुणे में बंद हुए श्मशान घाट

न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते पुणे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने ब्यूटेन और प्रोपेन जैसे एलपीजी पार्ट्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके चलते शहर के गैस श्मशान घाट कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए हैं। वही रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई काफी हद तक बंद हो गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग के बाद 8 दिन की देरी से हो रही है।

नियम हुए लागू

एकपीजी के स्टॉक को बढ़ाने के लिए तेल कंपनी की ओर से रिफिल के नियम कड़े कर दिए गए हैं। पिछली डिलीवरी के 21 से 25 दिन बाद ही नया घरेलू सिलेंडर ऑर्डर किया जा सकेगा। डिलीवरी एजेंट और जमाखोर सिलेंडर दूसरी जगह ना भेजें। इसके लिए ओटीपी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया गया है।

यहां भी लगी पाबंदियां

केवल महाराष्ट्र और कर्नाटक ही नहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में भी पाबंदियां लगाई गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 8 मार्च से पूरे पंजाब में नॉन डॉमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर भेजना रोक दिए हैं। हिमाचल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। होटल, रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है। जिसकी वजह से कारोबारियों के लिए उत्पादन और सेवाएं जारी रखना मुश्किल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में ग्राहकों के बीच एलपीजी को लेकर परेशानी देखने को मिल रहे हैं। यहां बुकिंग तो हो रही है लेकिन कई दिनों तक सिलेंडर घर नहीं पहुंच पा रहा है। लोग एजेंसी से सिलेंडर नहीं ले पा रहे हैं लेकिन कालाबाजारी करने वाले महंगे दाम में सिलेंडर बेच रहे हैं। यहां व्यावसायिक गैस सिलेंडर भरने पर रोक लगा दी गई है। झारखंड में सिलेंडर बुकिंग को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews