स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स के हाथ लगी बड़ी सफलता, फरार वन्य प्राणी तस्कर ताशी शेरपा दार्जिलिंग से गिरफ्तार, 2015 से था फरार

World Tiger Day

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) और वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो पूर्व क्षेत्र ने संयुक्त कार्रवाई कर दार्जिलिंग जिले से फरार वन्य प्राणी तस्कर ताशी शेरपा को गिरफ्तार कर लिया है। शेरपा पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ और पेंगोलिन के अंगों की तस्करी करने का आरोप है।

एसटीएसएफ के अनुसार, शेरपा वर्ष 2015 से फरार था। उसके खिलाफ एसटीएसएफ ने 13 जुलाई, 2015 को प्रकरण दर्ज किया था। उक्त प्रकरण में पूर्व में 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध न्यायालय नर्मदापुरम ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल सात लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड का आदेश पारित किया है।

ताशी शेरपा को सिलीगुड़ी के पास गिरप्तार कर सिलिगुडी बंगाल की अदालत में पेश कर मप्र लेन के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया तथा उसके पश्चात आरोपी को नर्मदा पुरम अदालत में पेश किया गया,उक्त आरोपी भूटान बंगाल नेपाल तिब्बत क्षेत्र में सक्रिय था

शेरपा की गिरफ्तारी से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा को बड़ी सफलता मिली है। शेरपा को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में प्रस्तुत किया जाएगा। अन्य वन्य-जीव अपराधों में उसकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए अन्य राज्यों से भी संपर्क किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews