IRCTC के साथ बनाइये थाईलैंड घूमने का प्लान , यहां पढ़िए टूर की पूरी डिटेल

IRCTC के साथ बनाइये थाईलैंड घूमने का प्लान , यहां पढ़िए टूर की पूरी डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  घूमने के शौक़ीन लोगों के लिए IRCTC भारत की खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ विदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटम स्थलों की सैर भी करा रहा है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) एयर टूर पैकेज इस समय बहुत पसंद किये जा रहे हैं।

IRCTC  ने अब एक बार फिर पर्यटकों के लिए थाईलैंड का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) प्लान किया है। Thailand Delight (IRCTC Thailand Delight Tour Packages) के नाम से बना ये टूर 6 दिन और 5 रात का होगा।  इस टूर में बैंकॉक और पटाया की सैर कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – खुलते ही धड़ाम हुआ Share Market, देखें कितना लुढ़का Sensex और Nifty

IRCTC (IRCTC new tour package) का थाईलैंड डिलाइट टूर 13 अक्टूबर 2022 को गुवाहाटी एयरपोर्ट से जायेगा। इसका किराया 49,067 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है, किराये में और भी स्लॉट हैं जो आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की निर्देश दिए गए हैं।  डबल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी टूर के लिए अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी सस्ती, देखें ताजा भाव

यदि आप थाईलैंड घूमना चाहते हैं आपको सिर्फ ये करना है कि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाकर डिटेल देखनी है और अपनी टिकट बुक करनी है। टूर के लिए सीटें लिमिटेड हैं।

ये भी पढ़ें – कॉमेडियन Raju Srivastav की हालत गंभीर, नहीं आया अब तक होश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews