IRCTC के साथ अप्रैल मई में बनाइये कश्मीर घूमने का प्लान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IRCTC के साथ अप्रैल मई में बनाइये कश्मीर घूमने का प्लान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IRCTC Kashmir Tour :  गर्मियों की शुरुआत हो गई है आप भी अपनी विकेशन या हनीमून प्लान कर रहे होंगे तो आपके लिए धरती के स्वर्ग यानि कश्मीर से अच्छी कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती। प्रकृति की गोद में बसे कश्मीर में आप ना केवल ठंडक का अहसास करेंगे बल्कि रोमांच और रोमांस दोनों आपके जीवन को खुशहाल कर देंगे।

यात्रियों को देश विदेश की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी नए नए टूर बनाती है, IRCTC ने एक बार फिर कश्मीर का टूर अनाउंस किया है,  अच्छी बात ये है कि ये टूर अप्रैल और मई महीने में अलग अलग तारीखों में जायेगा, इसलिए आप पूरा शेड्यूल देखकर अपनी सुविधानुसार अपनी सीट बुक करा सकते हैं।

इन तारीखों में जायेगा टूर 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने इस टूर को “Enchanting Kashmir” नाम दिया है, ये टूर अप्रैल में दो और मई में चार तारीखों में शुरू होगा, टूर कुल 5 रत 6 दिन का होगा। तय शेड्यूल के मुताबिक पहले टूर 01 अप्रैल को दूसरा 15 अप्रैल को जायेगा , तीसरा टूर 5 मई को , चौथा टूर 20 मई को,पांचवा टूर 27 मई को और छठा टूर 28 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से शुरू होगा।

प्रति व्यक्ति इतना लगेगा किराया 

IRCTC ने कश्मीर टूर का किराया प्रति व्यक्ति 31,010/- रुपये (तीन वयस्क व्यक्ति) निर्धारित किया है। यदि आप दो लोग हैं यानि आपके साथ आपका पार्टनर है, या फिर आप शादी के बाद हनीमून पर जा रहे हैं तो आपको 32,030/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट लेना होगा और यदि आप अकेले घूमने जा रहे हैं तो आपके टिकट की कीमत 48,740/- रुपये हो जाएगी।

ये डेस्टिनेशन होंगी कवर 

इस टूर में यात्रियों को कंफर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी और श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग डेस्टिनेशन कवर होंगे, यदि आप कश्मीर घूमना चाहते हैं ये आपका सपना है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं तो जल्दी कीजिये, हवाई जहाज में लिमिटेड सीटें हैं, अपनी टिकट बुक कराइए और धरती के स्वर्ग की सैर का आनंद लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews