IRCTC के साथ थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कीजिये, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर बिलकुल फ्री

IRCTC Thailand Tour

IRCTC Thailand Tour : आप घूमने के शौक़ीन हैं और कहीं विदेश की सैर पर जाना चाहते हैं तो हम यहाँ आपको एक बढ़िया टूर का सुझाव दे रहे हैं इस टूर में आप विश्व प्रसिद्द टूरिस्ट स्पॉट थाईलैंड की सैर कर सकेंगे, थाईलैंड की खूबसूरती और यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे आपको आकर्षित करेंगे।

IRCTC Thailand Tour के लिए 13 दिसंबर को उड़ान भरेगा हवाई जहाज 

आईआरसीटीसी थाईलैंड का एक शानदार टूर ऑप्शन लेकर आया है इसमें आप पटाया और बैंकॉक की खूबसूरती को नजदीक से देख पाएंगे, इस टूर के लिए पर्यटकों के लेकर हैदराबाद से हवाई जहाज 13 दिसंबर को उड़ान भरेगा, यदि आप भी थाईलैंड घूमना चाहते है जल्दी से अपनी टिकट बुक करा लीजिये।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए नहीं देना होगा अलग से पैसा 

Treasures of Thailand नाम का ये टूर 3 रात 4 दिन का है हवाई जहाज में 28 यात्रियों के लिए जगह है टिकट का रिजर्वेशन पहले जो बुक करा लेगा उसकी सीट कन्फर्म हो जायेगा खास बात ये है इस टूर में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की चिंता करने की जरुरत नहीं है ये पैकेज के साथ ही शामिल है यानि आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

Treasures of Thailand टूर के लिए इतना देना होगा किराया 

IRCTC थाईलैंड टूर के  लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है, यदि एक सिंगल व्यक्ति टूर पर जाता है तो उसे 65,180/- रुपये का टिकट खरीदना होगा और यदि दो व्यक्ति या फिर तीन व्यक्ति एक साथ टिकट बुक कराते हैं तो उनका किराया 55,610/- प्रति व्यक्ति होगा, बच्चों का किराया लग से लगेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews