
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा किये गए अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद से चढ़ा सियासी पारा युवा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद और चढ़ गया है, पुलिस ने अब तक कई नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, गिरफ़्तारी के बाद से कांग्रेस भड़की हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गिरफ्तारियों का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक कहा है, मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है, उसके कारण पीएम मोदी के प्रति लोगों में भारी रोष है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनके सारे शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए किया जाना चाहिए था, उसकी बजाय किसानों का नुकसान करने की बातचीत की गई। इससे यह भी साफ़ हो गया कि लोग समझते थे कि प्रधानमंत्री मोदी देश के हित में ट्रंप से बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है। यह काम पीएम मोदी कर रहे हैं।
पीएम मोदी अपनी छाँव से भी डरते हैं
खड़गे ने कहा कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही डरपोक है। पीएम मोदी खुद डरपोक हैं वो तो अपनी छाँव से भी डरते हैं। डर के कारण वे संसद में आकर अपनी नीतियों का बचाव भी नहीं कर पाते। इसलिए वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूँ। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भाजपा के प्रदर्शन पर उठाये सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा प्रदर्शन पर उठे बवाल पर पलटवार करते हुए कहा- जब देश में कॉमनवेल्थ गेम्स चल रहे थे, तब नितिन गडकरी और BJP के लोगों ने हर इवेंट में जाकर विरोध किया था। क्या तब इन्हें राष्ट्रीयता और देश को एक रखने की भावना मन में नहीं आई? दुनिया भर से आने वाले एथलीटों को क्या संदेश जाएगा, इसकी चिंता क्या तब नहीं थी?
इनकी क्या करतूतें रहीं हैं वो सबको पता है
उन्होंने कहा BJP के लोग दूसरों को सीख देना बंद करें और खुद अपना व्यवहार देखें। इन्हें आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। इनकी क्या करतूतें रहीं हैं वो सबको पता है। ये लोग दूसरों को सीख देना बंद करें। मेरा मानना है कि यूथ कांग्रेस के सदस्यों को परेशान करने के बजाए, उन्हें छोड़ देना चाहिए।
युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है, उसके कारण मोदी जी के प्रति लोगों में भारी रोष है।
ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनके सारे शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए… pic.twitter.com/WH5BOZKayR
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 24, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

