ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

Mamta Banerjee helicopter emergency landing : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है, बताया जा रहा है कि वे जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं तभी उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया, जिसके बाद हेलिकॉप्टर को सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया।

भारी बारिश को देखते हुए पायलट ने दिखाई सूझबूझ , कराई इमरजेंसी लैंडिंग  

एक अधिकारी ने बताया, ”यहां बहुत भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया।”  घटना के बाद निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाईअड्डे तक यात्रा करेंगी और फिर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी।

पंचायत चुनाव के चलते रैलियों में जा रही हैं ममता बनर्जी 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनर्जी पश्चिम बंगाल में हो रहे पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं, राज्य में पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतदान होना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews