मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़की पर लटके लोग

मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़की पर लटके लोग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई (Mumbai) के एक रिहायशी इलाके से इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुर्ला इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। भीषण आग से अपनी जान बचाने के लिए लोगों को खिड़की के बाहर लटकते हुए देखा गया। अभी तक कोई भी जनहानि होने की खबर सामने नहीं आई है और आग का कारण भी पता नहीं चल सका है।

खबरों के मुताबिक कुर्ला इलाके में स्थित रेलव्यू नाम की बिल्डिंग में आग लगी है। आग इमारत के बीच के हिस्से में लगी है जिस पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग का कारण और रहवासियों से संबंधित कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Must Read- Adipurush के विरोध का मामला पहुंचा कोर्ट, रिलीज पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका 

बिल्डिंग में आग दोपहर के समय लगी है, इसकी वजह क्या है यह सामने नहीं आया है। फायर ब्रिगेड को 2:45 पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। अभी भी दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews