दूल्हे ने किया डांस तो नाराज हुए मौलवी साहब, निकाह पढ़ाने से किया इनकार

दूल्हे ने किया डांस तो नाराज हुए मौलवी साहब, निकाह पढ़ाने से किया इनकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शादी कराने आए एक मौलवी ने अजीबोगरीब कारण से निकाह पढ़वाने से इनकार कर दिया। एक घर में दो बेटियों की शादी एक साथ होनी थी और दो बारात साथ आई थी। शादी के बीच दूल्हों ने अपने दोस्तों के साथ डांस कर लिया और इसी बात पर मौलवी साहब नाराज हो गए। ये नाराजगी इतनी भारी पड़ी कि उन्होने निकाह पढ़ाने से ही इनकार कर दिया।

ये भी देखिये – शरबती गेहूं 4265 रुपये प्रति क्विंटल बिका, अब तक का सबसे महंगा भाव

मामला उत्तर प्रदेश के कैराना का है, जहां दिल्ली से दो बारात एक साथ आई थी। यहां दो बहनों की शादी एक साथ हो रही थी। इस दौरान खूब धूमधाम थी और दूल्हे के साथियों ने डीजे लगाकर जमकर जश्न मनाया। इसी दौरान डीजे की धुन पर दूल्हे भी अपने दोस्तों के साथ डांस में शामिल हो गया। एक गाड़ी पर चढ़कर दोनों दूल्हों ने जमकर डांस किया। लेकिन यही बात मौलवी साहब को नागवार गुज़री। उन्होने दूल्हों को नाचते हुए देख लिया था। इसके बाद जब निकाह पढ़वाने का वक्त आया तो मोहल्ले की ईदगाह वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी सुफियान से निकाह पढ़ाने को कहा गया। लेकिन कारी सुफियान ने ये कहकर किनारा कर लिया कि दूल्हे ने डांस किया है इसलिये मैं निकाह नहीं पढ़ाउंगा। इस अड़चन के बाद सभी परेशान हो गए, आखिरकार दूसरे मौलवी को बुलाया गया और रात करीब 11 बजे दोनों निकाह पढ़वाए गए।

इस घटना के बाद दुल्हन के घरवालों ने पंचायत बुलाकर कारी सुफियान द्वारा निकाह पढ़ाए जाने से इनकार करने की बात को लेकर ऐतराज जताया। इस पंचायत में कारी सुफियान ने जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर को बुलवा लिया। मौलाना ताहिर ने यहां कारी सुफियान का पक्ष लेते हुए उनकी तारीफ की और सभी से अपील की कि अगर किसी शादी में डीजे बजाया जाए तो वहां कोई भी निकाह न पढ़ाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews