बैंक की चूक से बना लखपति, पढ़िए पूरी खबर…

बैंक की चूक से बना लखपति, पढ़िए पूरी खबर…

गांधीनगर डेस्क रिपोर्ट | कई बार बैंक की तकीनीकी खराबी के कारण बड़ी रकम गलती से अनजान लोगों के अकांउट में जमा हो जाते हैं। जिसका एक ताजा मामला गुजरात के अहमदाबाद से आया है। दरअसल यह मामला आपको सुनकर थोड़ा अजीब भी जरुर लगेगा। क्योंकि जिस व्यक्ति के खाते में पैसा जमा हो गए थे। वो बैंक की गलती के कारण एक पल में ही करोड़ों रुपयों का मालिक बन गया। तो आइए जानते हैं उस व्यक्ति के लखपति बनने का राज क्या है, कैसे वो आदमी अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर उतने रुपयों को इस्तेमाल कर गया।

यह भी पढ़ें – 35 दिन बाद भी होश में नहीं आए राजू श्रीवास्तव, चिंता में फैंस और परिवार

दरअसल अहमदाबाद के बैंक में गलती या फिर इसे बड़ी लापरवाही कह सकते हैं, अन्य अनजान व्यक्ति के खाते में जमा हो गए। जिसके खाते में इतनी बड़ी रकम जमा हुई उसका नाम रमेश सागर है। जोकि पिछले कई सालों से शेयर बाजार का हिस्सा है और पैसों का निवेश भी करते हैं। अमूमन अगर किसी के खाते में अचानक कोई रकम आ जाए तो वो एकाएक घबरा जाता है। लेकिन इस केस में कुछ उल्टा ही हुआ।

यह भी पढ़ें – Rashifal 16 September 2022 : मेष-सिंह-वृश्चिक-कुंभ के लिए दिन उत्तम, भाग्योदय-सम्मान-आय में वृद्धि, मिथुन तुला रहें सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

घटना अहमदाबाद के कोटक बैंक की है। जहां रमेश ने करीब 1 साल पहले डीमैट अकाउंट खोला था। जिसके बाद उसके खाते में गलती से 11,677 करोड़ जमा होने के मैसेज आए और फिर रमेश सागर ने बिना देरी करते हुए 2 करोड़ रुपए शेयर बाजार में लगा दिए। जिससे उन्हें कुछ ही समय में 2 करोड़ पर 5 लाख का मुनाफा कमा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस राशि का और भी कार्यों को करने में इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें – सरकार की बड़ी तैयारी, विभाग ने तैयार की पॉलिसी, कैबिनेट में होगा पेश, मिलेगा इंसेंटिव का लाभ

इधर बैंक में हिसाब में इतनी बड़ी गड़बड़ी देखकर सभी के पसीने छूटे हुए थे। जब बैंक ट्रान्जेक्शन की पूरी डिटेल्स खंगाली गई तब इतनी बड़ी गलती पाई गई। बता दें कि तबतक घटना को करीब 5 घंटे बीत चुके थे। जोकि बहुत बड़ा गेप माना जाता है। जिसके तुरंत बाद बैंक ने रमेश के अकांउट से जमा की गई राशि वापस ले लिए। लेकिन अफसोस 11,677 करोड़ में से बैंक को 2 करोड़ का नुकसान हो गया। जिसे बैंक को घाटा हो गया। चुकि, बैंक की गलती होने के कारण वो इस रकम के लिए कोई बड़ा ठोस कदम भी नहीं उठा सकता।

यह भी पढ़ें – Indore : इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगा नर्मदा जलप्रदाय, शनिवार से होगा सामान्य, ये है बड़ी वजह

वहीं, जब बैंक के कोटक सिक्योरिटीज से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो, उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया। लेकिन बैंक की गलती के ये चंद घंटे खाताधारक रमेश के लिए जैकपॉट साबित हुआ था।

यह भी पढ़ें – NTA ने जारी किया CUET UG Result 2022, यहां करें डाउनलोड, मार्किंग स्कीम पर जानें बड़ी अपडेट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews