मोदी-अडानी, भाई-भाई लिखे बैग के साथ विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, सदन स्थगित होने पर प्रियंका गांधी का BJP पर हमला

प्रियंका गांधी जब सदन के बाहर निकली तो मीडिया ने उनसे सवाल किया, प्रियंका बोलीं हम संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम रोज सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन BJP चर्चा नहीं करना चाहती। इसलिए वे लोग किसी न किसी बहाने सदन स्थगित करवा रहे हैं।
congress protest

Congress attack on BJP:  संसद में अडानी मुद्दे पर चर्चा के लिए अड़े विपक्ष ने आज एक बार फिर संसद परिसर में प्रदर्शन किया, पिछले दिनों मोदी-अडानी, भाई-भाई लिखी जैकेट, फिर मुखौटे के साथ प्रदर्शन करने वाले विपक्ष ने आज इसी नारे के साथ एक नील रंग के बैग के साथ प्रदर्शन किया, उधर आज शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदन स्थगित हो गए, सदन स्थगित किये जाने पर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाये और कहा कि हम सदन में चर्चा चाहते हैं लेकिन भाजपा चर्चा नहीं चाहती।

संसद परिसर पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है, इंडिया ब्लाक के नेता कांग्रेस नेताओं की अगुआई में मोदी-अडानी, भाई-भाई के नारे के साथ रोज प्रदर्शन कर रहे हैं, विपक्ष के नेता ये नारे सदन के बाहर भी लगा रहे हैं और सदन के अन्दर भी, वे मांग कर रहे हैं कि अडानी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर सदन में चर्चा हो लेकिन  न लोकसभा अध्यक्ष और न राज्यसभा सभापति ने इसके लिए अभी तक अनुमति दी है इसलिए विपक्ष भड़का हुआ है।

राहुल गांधी ने बैग को लेकर दिया ये रिएक्शन 

आज प्रियंका गांधी सहित कुछ नेताओं के कंधों पर नीले रंग का एक बैग था, जिसपर एक तरफ पीएम मोदी और गौतम अडानी की फोटो थी और दूसरी तरफ मोदी-अडानी, भाई-भाई लिखा हुआ था, जब प्रियंका इस बैग के साथ प्रवेश कर रहीं थी तब मीडिया ने राहुल गांधी से इस बैग के बारे में सवाल किया तो अंजान और भोले बनते हुए राहुल गांधी ने कहा प्रियंका गांधी के कंधे पर टंगे बैग को हाथ में लेकर कहा, बहुत क्यूट है ये बैग, किसने डिजाइन किया और इतना कहकर वो सबके साथ आगे बढ़ गये।

विपक्ष का आरोप, अडानी महाघोटाले पर चर्चा से भाग रही सरकार  

सदन के प्रवेश द्वार के बाहर राहुल गांधी , प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने इस बैग के साथ प्रदर्शन किया और नारे लगाये, नेताओं ने कहा इंडिया ब्लाक की पार्टियाँ अडानी महाघोटाले पर चर्चा चाहती हैं लेकिन सरकार लगातार इससे भाग रही है,  इसलिए हम सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

हम रोज सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन BJP नहीं चाहती: प्रियंका 

उधर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्ष ने फिर से अडानी मुद्दे पर चर्चा चाही और शोर शराबा शुरू हो गया, इसी बीच दोनों सदन कुछ समय के लिए स्थगित कर दिए गए, प्रियंका गांधी जब सदन के बाहर निकली तो मीडिया ने उनसे सवाल किया, प्रियंका बोलीं हम संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम रोज सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन BJP चर्चा नहीं करना चाहती। इसलिए वे लोग किसी न किसी बहाने सदन स्थगित करवा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews