Hindi News

Good News: किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन खादों पर बढ़ाई सब्सिडी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Good News: किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन खादों पर बढ़ाई सब्सिडी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने किसानों को बड़ी राहत दी है।मोदी सरकार ने  यूरिया सहित अलग-अलग खादों पर मिलने वाली सब्सिडी (fertilizer subsidy) बढ़ा दी है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खाद की बढ़ती कीमतों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किसानों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है।इस पर कुल मिलाकर पीएम ने रबी सीजन में 28,000 करोड़ रुपये दिए हैं।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: 4 लाख शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, सैलरी का ग्रांट जारी

मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अब यूरिया पर मिलने वाली सब्सिडी को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है।DAP पर सब्सिडी 1200 से बढ़ाकर 1650 की गई है। NPK पर सब्सिडी 900 से बढ़ाकर 1015 रुपये की गई है।SSP पर ये सब्सिडी 315 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये की गई है। रबी सीजन में इस सब्सिडी के जरिए सरकार ने किसानों को 28 हजार करोड़ दिये हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: पटवारी समेत 3 निलंबित, 11 कर्मचारियों को नोटिस, वेतन काटा, 252 पर जुर्माना

बता दे कि किसानों की नाराजगी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। अगस्त में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में पीएम नरेंद्र मोदी ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए गन्ने की FRP (Fair & Remunerative Price) पर 5 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी थीष इसके तहत सरकार ने फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (FRP) को बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले के साथ 5 करोड़ गन्ना किसानों को फायदा होगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews