खुशखबरी: किसानों को लेकर बड़ा मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में सरकार

farmers

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच किसानों (Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। किसानों की आय दुगुनी के लक्ष्य के चलते केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) जल्द ही एक योजना लाने जा रही है, जिसके तहत किसानों को 15 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी ।इसके पीछे सरकार का मकसद किसानों की आय दुगुनी करने के साथ साथ खेती को मुनाफे वाला बिजनेस बनाना है ताकि अन्नदाता इस तरफ ज्यादा ध्यान दें। किसान आंदोलन के बीच आगामी चुनावों को देखते हुए इस योजना को मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े.. VIDEO VIRAL: शिवराज के मंत्री बोले-CM साहब की जाति की है, ध्यान रखों, कांग्रेस बोली-काश..

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार किसानों को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Samman Nidhi Scheme-PMKSNY) के बाद अब पीएम किसान एफपीओ स्कीम या पीएम किसान उत्पादन संगठन योजना (PM Kisan FPO Yojana) लाने जा रही है। इस योजना से किसानों को कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं पाने मदद मिलेगी। इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।इस योजना का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी। देश में 10000 नए कृषकों उत्पादक संगठन बनाए जाएंगे जो कंपनी एक्ट के तहत रेजिस्ट्रेड होंगे।

यह भी पढ़े.. Transfer : मध्य प्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार संगठन के काम को देखने के बाद 15 लाख रुपए की सहायता तीन वर्षों में देगी। इस योजना(PM Kisan Yojana) साल 2024 तक 6885 करोड़ रुपये सरकार की तरफ से खर्च किए जाएंगे।हालांकि, पीएम किसान एफपीओ योजना (PM Kisan) का लाभ पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया गया है। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन (online or offline application) करने के लिए भी कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसान लगातार नोटिफिकेशन की जानकारी कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews