Modi ON Top : दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, बाइडन, जॉनसन को पछाड़ा

pm modi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कितने लोकप्रिय हैं इसका प्रमाण एक बार नहीं कई बार बार मिलता रहा है। हाल ही में जारी हुई ताजा रेटिंग में एक बार फिर इस बात को साबित किया है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता (Modi On Top) हैं।  मोदी की लोकप्रिय ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुन लिए गए हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर दुनिया के 13 देशों के लोकप्रिय नेताओं की सूची पिछले दिनों जारी की है।

ये भी पढ़ें – MP : किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार व्यापक तैयारी, इस योजना से मिलेगा आर्थिक लाभ

लोकप्रिय नेताओं की सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77 प्रतिशत रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं।  उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बहुत पीछे छोड़ दिया है।  सूची में मोदी के बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति मेनुअल लोपेज ओबराडोर है उन्हें 63 प्रतिशत रेटिंग मिली है।  तीसरे नंबर पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी हैं उन्हें 54 प्रतिशत रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें – नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ा एक्शन, प्रशासन ने घरों पर चलाया बुलडोजर

खास बात ये है कि 13 देशों के लोकप्रिय नेताओं की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 7वें नंबर है और उन्हें मोदी की तुलना में बहुत कम रेटिंग मिली है। पीएम मोदी को जहाँ 77 प्रतिशत रेटिंग मिली है वहीँ बाइडन के मात्र 41 प्रतिशत रेटिंग मिली है।  इतना ही नहीं ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन 33 प्रतिशत रेटिंग के साथ सबसे आखिरी पायदान पर हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews