बंदरों ने मारा झपट्टा, दूसरी मंजिल से गिरीं BJP नेता की पत्नी की मौत

बंदरों ने मारा झपट्टा, दूसरी मंजिल से गिरीं BJP नेता की पत्नी की मौत

शामली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के शामली में बंदरों के उत्पात ने एक बीजेपी नेता की पत्नी की जान ले ली। सुषमा चौहान अपने घर की दूसरी मंजिल पर इकट्ठा बंदरों को भगाने की कोशिश कर रही थीं और इसी दौरान ये हादसा हो गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम ने जताया शोक

घटना कैराना कस्बे की है जहां बंदरों ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान की पत्नी और जिला पंचायत की पूर्व सदस्य सुषमा चौहान पर हमला कर दिया। इसमें सुषमा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई। इस इलाके में बंदरों का आतंक है। जानकारी के अनुसार सुषमा चौहान मंदिर से लौटी थीं और उन्होने देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर बंदरों ने डेरा जमाया हुआ है। इसपर वो बंदरों को भगाने लगी और इसी दौरान बंदरों ने उनपर झपट्टा मार दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और सीढ़ियों से फिसलकर नीचे फर्श पर जा गिरीं। घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना से इलाके में शोक की लहर है, वहीं लोगों में गुस्सा भी है कि बंदरों के बढ़ते आतंक के बावजूद उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस घटना के बाद नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews