संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बता दें मानसून सत्र से संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 13 फरवरी तक चला। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ और 4 अप्रैल को समाप्त हुआ था।
Parliament House

Parliament House

पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत की सेनाओं पर किये गए पलटवार के बाद से विपक्ष लगातार  विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है इस बीच आज केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मानसून सत्र की जानकारी साझा की है, केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि संसद का मानसून सत्र  21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

ससंदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट साझा संसद के मानसून सत्र की जानकारी दी है, केंद्रीय मंत्री के मुताबिक 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा

विपक्ष ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी  

बता दें विपक्ष की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को दिए जवाब में हमारी सेनाओं को हुए नुकसान को लेकर लगातार जानकारी मांगी जा रही है और इसके लिए संसद के विशेष सत्र की मांग की जा रही है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बयान पर भी सरकार का जवाब विपक्ष चाहता है, लेकिन सरकार ने विशेष सत्र की जगह मानसून सत्र का ऐलान किया है।

बीमा संशोधन विधेयक हो सकता है पेश 

संसद के मानसून सत्र में किन विधेयकों पर चर्चा होगी, अभी इसका विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि इस सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews