Hindi News

भारत की सबसे महंगी कार, इसकी कीमत में आ जाए लग्जरी बंगला!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इसके फीचर्स उन्हें बाकी सभी कार से अलग बनाती है। जिन लोगों को कार का शौक होता है। वह अक्सर ही नई डिजाइन वाले कार खरीदते रहते हैं।
भारत की सबसे महंगी कार, इसकी कीमत में आ जाए लग्जरी बंगला!

भारत में एक से बढ़कर एक रईस लोग रहते हैं, जो लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं होती। बड़े-बड़े अपार्टमेंट और बंगलो में रहने वाले इन लोगों के पास एक से बढ़कर एक कार भी है। कार के कलेक्शन की लिस्ट बहुत लंबी भी होती है। यह अपनी पसंद के अनुसार कार खरीदते हैं और इसे चलाते हैं। कार के शौकीन हमेशा महंगे और लग्जरी कार की तलाश में रहते हैं। कंपनी द्वारा आए दिन नए-नए मॉडल के कार बाजार में लॉन्च किए जाते हैं। जिनके फीचर्स कस्टमर को बहुत अधिक पसंद भी आते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कुछ समय उस कार का इस्तेमाल करने के बाद उसे बेचकार दूसरी नई कार खरीद लेते हैं। महंगी गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है। दुनिया में एक से बढ़कार एक रॉयल और लग्जरी कार है, जो अपनी खासियत के लिए मशहूर है।

कंपनी द्वारा भी कर लवर के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन डिजाइन तैयार की जाती है। इसके फीचर्स उन्हें बाकी सभी कार से अलग बनाती है। जिन लोगों को कार का शौक होता है। वह अक्सर ही नई डिजाइन वाले कार खरीदते रहते हैं। कुछ लोग पुराने कार को बेच देते हैं, तो कुछ लोग इसे अपने पास ही रखते हैं।

Rolls Royce Phantom VIII EWB

आज हम आपको भारत की सबसे महंगी लग्जरी कार के बारे में बताएंगे। जिसकी कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। जिसमें सफर करना बहुत ही मजेदार और आरामदायक होता है। इसकी मॉडल और लुक इसे बाकी सभी गाड़ियों से अलग बनाती है। दरअसल, इस कार का नाम Rolls Royce Phantom VIII EWB है। जिसकी कीमत 22 करोड रुपए है। इस कीमत में लोग आलीशान घर खरीद सकते हैं। इसका शानदार लुक और कलर इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है।

इमरान हाशमी भी हैं महंगे कार के मालिक

भारत में यह गाड़ी योहान पूनावाला और नीता अंबानी के पास है। इसके अलावा, महंगी कर रखने वालों की लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम भी शामिल है, जिनके पास 12.5 करोड़ की रोल्स-रॉयस है। लग्जरी कार की बात करें, तो रोल्स-रॉयस का नाम सबसे पहले आता है। जिसका निर्माण ब्रिटिश कार कंपनी द्वारा गया जाता है। दुनिया भर में यह अपने यूनीक स्टाइल वाले कारों के लिए जाना जाता है। कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोग इतने रुपए में अपनी सारी लग्जरी ख्वाब को पूरा कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews