Mukesh Ambani फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, गौतम अडानी को पछाड़ा, Forbes ने जारी की सूची

Mukesh Ambani फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, गौतम अडानी को पछाड़ा, Forbes ने जारी की सूची

Forbes India Top 100 Richest List 2023: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, फ़ोर्ब्स की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के 100 सबसे अमीरों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है, उन्होंने एक बार फिर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया, जो दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

मुकेश अंबानी पहले स्थान पर, गौतम अडानी दूसरे पर खिसके 

आपको बता दें मुकेश अंबानी ने पिछले दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक कई अलग-अलग कामों के ग्रुप में बदल दिया और कंपनी के बोर्ड में तीनों बच्चों को नियुक्त करके अपनी उत्तराधिकार योजना को मजबूत किया था जिसका लाभ उन्हें नेटवर्थ बढ़त में मिला, उधर हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी को उनकी नेट वर्थ बहुत नुकसान उठाना पड़ा था, अडानी की नेटवर्थ बहुत तेजी से गिरी, अभी अडानी की कुल संपत्ति 68 अरब डॉलर है।

फ़ोर्ब्स और हुरुन इंडिया दोनों सूची में मुकेश अंबानी टॉप पर  

फ़ोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची जारी की है, इसमें मुकेश अंबानी , गौतम अडानी के बाद तीसरे नंबर पर सॉफ्टवेयर किंग शिव नादर 29.3 बिलियन डॉलर के संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, चौथे नंबर पर सावित्री जिंदल हैं उनके बाद अन्य अमीरों के नाम हैं, आपको बता दें कि फ़ोर्ब्स की सूची हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के बाद आई और इस सूची में भी मुकेश अंबानी पहले और गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के टॉप 10 सबसे अमीरों की लिस्ट

1-  मुकेश अंबानी, 92 बिलियन डॉलर

2 – गौतम अडानी, 68 बिलियन डॉलर

3 – शिव नादर,  29.3 बिलियन डॉलर

4) सावित्री जिंदल,  24 बिलियन डॉलर

5) राधाकिशन दमानी,  23 बिलियन डॉलर

6) साइरस पूनावाला, 20.7 बिलियन डॉलर

7) हिंदुजा परिवार, 20 बिलियन डॉलर

8) दिलीप सांघवी, 19 बिलियन डॉलर

9) कुमार बिड़ला, 17.5 बिलियन डॉलर

10) शापूर मिस्त्री और परिवार,  16.9 बिलियन डॉलर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews