Richest man in the world: दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी बने मुकेश अंबानी, 9.45 लाख करोड़ रुपए पहुंची टोटल नेटवर्थ, जानें किसे पछाड़कर हासिल किया यह मुकाम

Richest man in the world: दुनिया के 10वें सबसे अमीर आदमी बने मुकेश अंबानी, 9.45 लाख करोड़ रुपए पहुंची टोटल नेटवर्थ, जानें किसे पछाड़कर हासिल किया यह मुकाम

Richest man in the world: फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी को बड़ा फायदा हुआ है। उनकी नेटवर्थ अब टोटल 9.45 लाख करोड़ रुपए हो गई है। जिसके चलते अब मुकेश अंबानी दुनिया के दसवे सबसे अमीर आदमी बन गए है। जानकारी के अनुसार उन्होंने सर्गी ब्रिन को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट टॉप पर बरकरार :

दरअसल कुछ समय पहले ही एलन मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने बर्नार्ड अरनॉल्ट इस लिस्ट में पहल नंबर पर है। बर्नार्ड अरनॉल्ट फ्रांसीसी अरबपति और लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के CEO हैं। जिनकी टोटल नेटवर्थ तकरीबन अभी 222 बिलियन डॉलर (करीब 18.60 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर टेस्ला के CEO और दुनिया में सबसे चर्चित बिजनेसमैन एलन मस्क हैं।

तीन गुना हुई मुकेश अंबानी की नेटवर्थ:

रिपोर्ट में सामने आया है की बीते सालों में भारतीय बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में शानदार उछाल आया है। बीते 5 सालों में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ तकरीबन 36 बिलियन डॉलर (करीब 2.89 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 114 बिलियन डॉलर (करीब 9.45 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। इसके हिसाब से मुकेश अंबानी की टोटल नेटवर्थ पिछले 5 साल में दोगुने से भी ज्यादा रूप से बढ़ी है।

दुनिया के दस सबसे अमीर व्यक्ति की सूची :

-बर्नार्ड अरनॉल्ट
-एलन मस्क
-जेफ बेजोस
-मार्क जुकरबर्ग
-लैरी एलिसन
-वॉरेन बफे
-बिल गेट्स
-स्टीव बाल्मर
-लैरी पेज
-मुकेश अंबानी
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews