मुंबईकरों के लिए फिर शुरू Mumbai लोकल, दोनों टीके लगवा चुके लोग कर सकेंगे सफर

मुंबईकरों के लिए फिर शुरू Mumbai लोकल, दोनों टीके लगवा चुके लोग कर सकेंगे सफर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ये मुंबईकरों के लिए राहत की खबर है..मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन (Mubai Local) अब सभी के लिए खुल चुकी है। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवा चुके लोग मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) की उपनगरीय ट्रेनों में सवार हो सकेंगे। इसी के साथ लोकल ट्रेन में यात्रा करने को लेकर पेशे से जुड़ी शर्त भी हटा ली गई है। इस नए फैसले के बाद अब वे लोग भी लोकल में सफर कर सकेंगे जो जो गैर अनिवार्य क्षेत्र में काम करते हैं।

Bike पर बच्चों को बिठाते हैं तो जान लीजिये नए नियम, स्पीड और हेलमेट को लेकर निर्देश

मुंबईवासी जो कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं और जिनके वैक्सीनेशन को 14 दिन हो चुके हैं, अब वे लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर बताया है कि अब कौन-कौन लोकल में यात्रा कर सकेगा। बता दें कि अब तक मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे भीड़ कम रहे इसके लिए दैनिक टिकिट के बजाय वैक्सीनेशन करवा चुके यात्रियों को मासिक पास जारी किए जा रहे हैं।

28 अक्टूबर से मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे अपने उपनगरीय नेटवर्क पर 1,774 और 1,367 सेवाओं का परिचालन करेंगे। सोमवार को मार्च 2020 के बाद मुंबई में सबसे कम कोरोना मरीज रिकॉर्ड किए गए और इसके बाद लोकल को आम लोगों के लिए शुरू करने का फैसला लिया गया। कोरोना महामारी में मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल रहा था और इस दौरान लोकल ट्रेन भी बंद की गई थी, जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews