प्रकृति की गोद में बसी है झारखंड की ये खूबसूरत जगह, अद्भुत नजारों के बीच उठाएं एडवेंचर का लुत्फ

jharkhand tourism

Jharkhand Tourism: अरब सागर का लक्षद्वीप इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर इसकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कहीं भी घूमने जाना और वहां मिलने वाली चीजों का लुत्फ उठाना उतना आसान नहीं होता क्योंकि सब कुछ बजट पर निर्भर करता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लाखों रुपए घूमने फिरने पर आराम से खर्च कर देते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो 25 से 30000 खर्च करने के बारे में भी सोचते हैं क्योंकि उनका बजट उतना नहीं होता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां आपको बिल्कुल लक्षद्वीप जैसा आनंद मिलने वाला है और आप यहां बहुत ही कम बजट में घूम सकते हैं। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह झारखंड के जमशेदपुर में मौजूद है और बहुत ही खूबसूरत है।

यहां देखें खूबसूरत नजारे

अगर आपको प्राकृतिक वादियां पसंद आती है और जंगल, नदी, झरने देखना आपको पसंद है तो जमशेदपुर के नजदीक घाटशिला में मौजूद बुरुडी डैम आपको बहुत पसंद आने वाला है। पश्चिम बंगाल की दलमा रेंज से पश्चिमी मिदनापुर तक हाथी गलियारे की निचली पहाड़ियों को कवर करने वाला यह हिस्सा आपको प्रकृति की गोद में होने का अद्भुत एहसास देगा।

कहलाता है हाथी का गलियारा

जब आप इस जगह पर पहुंचेंगे तो आराम से हरी घास में बैठकर खुले आसमान को निहार सकेंगे। यहां चारों ओर की हरियाली मन को बहुत सुकून भरा एहसास देता है। अगर आप बोटिंग करना चाहते हैं तो यहां पर वह भी की जा सकती है। सिर्फ 100 रुपए देकर आप आराम से झील में बोट से घूम सकते हैं। यहां पर आपको बड़ी संख्या में पर्यटक देखने को मिल जाएंगे।

बुरुडी बांध में करने लायक चीजें

जब आप इस खूबसूरत डैम पर पहुंचेंगे तो आप यहां पर बोटिंग राइड करने के साथ-साथ वाटर सर्फिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यह नेचुरल खूबसूरती और एडवेंचर से भरा हुआ एक स्थान है। दूर-दूर तक फैला हुआ नीला पानी प्रकृति पर बसे किसी आसमान की तरह दिखाई देता है।

कब जाएं

अगर आप झारखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए अक्टूबर का महीना सबसे बेस्ट है। यहां पर दिसंबर से फरवरी के महीने के दौरान बिंदा मेले का आयोजन भी होता है। सर्दियों के महीने में यहां पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम काफी खूबसूरत होता है। अगर आप इस जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन घाटशिला है। यहां पर आप ऑटो या फिर टैक्सी से आसानी से जा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews