Hindi News

डी गुकेश, मनु भाकर समेत इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 34 को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने किया ऐलान, देखें लिस्ट

Published:
Last Updated:
सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पाँच कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। MAKA ट्रॉफी विजेता का ऐलान भी हो चुका है। आइए जानें किन खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इस साल खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा?
डी गुकेश, मनु भाकर समेत इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 34 को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने किया ऐलान, देखें लिस्ट

Khel Ratna Award 2024: खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के विजेताओं की घोषणा कर दी है।

इस बार चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शतरंज में युवा विश्व चैंपियन डी गुकेश भी इसमें शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर के साथ पैरा-एथेलेटिक्स प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।

34 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award 2024)

  • ज्योति यराजी- एथलेटिक्स
  • अन्नू रानी- एथलेटिक्स
  • स्वीटी- मुक्केबाजी
  • नीतू- मुक्केबाजी
  • सलीमा टेटे- हॉकी
  • वंतिका अग्रवाल- शतरंज
  • अभिषेक- हॉकी
  • संजय- हॉकी
  • जर्माणप्रीत सिंह- हॉकी
  • सुखजीत सिंह- हॉकी
  • राकेश कुमार- पैरा तीरंदाजी
  • प्रीति पाल- पैरा एथलेटिक्स
  • जीवनजी दीप्ति- पैरा एथलेटिक्स
  • अजीत सिंह- पैरा एथलेटिक्स
  • सचिन सारजेराव खिलाड़ी- पैरा एथलेटिक्स
  • धर्मवीर- पैरा एथलेटिक्स
  • प्रणव सूरमा- पैरा एथलेटिक्स
  • सिमरन जी – पैरा एथलेटिक्स
  • नवदीप- पैरा एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार- पैरा बैडमिंटन
  • तुलसीमथी मुरुगेसन- पैरा बैडमिंटन
  • नित्या श्रु सुमति सिवान- पैरा बैडमिंटन
  • मनीष रामदास- पैरा बैडमिंटन
  • कपिल परमार- पैरा जूडो
  • मोना अग्रवाल- पैरा शूटिंग
  • रुबीना फ्रांसिस- पैरा शूटिंग
  • स्वप्निल सुरेश कुसले- शूटिंग
  • सरबजीत सिंह- शूटिंग
  • अभय सिंह- स्क्वैश
  • सजन प्रकाश- स्विमिंग
  • अमन- रेसलिंग
  • सुचा सिंह- एथलेटिक्स (लाइफ टाइम अर्जुन अवॉर्ड)
  • मुरलीकांत राजाराम पेटकर- पैरा स्विमिंग (लाइफ टाइम अर्जुन अवॉर्ड)

5 कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड (Dronacharya Award 2024)

  • सुभाष राणा- पैरा-शूटिंग (रेगुलर)
  • दीपाली देशपांडे- शूटिंग (रेगुलर)
  • संदीप सांगवान- हॉकी (रेगुलर)
  • एस मुरलीधरनन-  बैडमिंटन (लाइफटाइम)
  • अरमांडो एगनेलियो कोलाको- फुटबॉल (लाइफटाइम)

खेल प्रोत्साहन और MAKA ट्रॉफी विजेता

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। पहला रनर अप लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी है। दूसरा रनर अप गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews