
Arvind Kejriwal National Townhall Against E20
देश में E20 पेट्रोल को लेकर हो रही वाहन चालकों की परेशानी के लिए अरविंद केजरीवाल ने PM Modi को दोषी बताया है और उनपर हमला किया है, केजरीवाल ने इसके विरोध में आज “नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20” कार्यक्रम आयोजित किया उन्होंने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज 1 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पहुंचे लोगों ने साथ उन्होंने संवाद किया और सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
देश के पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल मिक्स E20 पेट्रोल की सप्लाई और लोगों की ख़राब हो रही गाड़ियों ने ऐसे हालात बना दिए हैं कि ये एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है, विपक्ष ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को हाथ में लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है जिसके तहत उन्होंने आज लोगों से संवाद किया और सरकार के सामने मांगे रखीं।
अरविंद केजरीवाल ने आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में “नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20” कार्यक्रम आयोजित किया उन्होंने 27 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक वीडियो जारी किया था और पीएम मोदी से अपील की थी जिसमें कहा था “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया अब मोदी जी लगे हाथ E20 का भी समाधान कर दीजिये” इसी वीडियो में केजरीवाल ने इस कार्यक्रम की घोषणा की।
आज केजरीवाल की अपील पर E20 पेट्रोल से परेशान सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, बहुत से लोग वर्चुअली भी कार्यक्रम से जुड़े, केजरीवाल ने उन सभी से संवाद किया और कहा, आज ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ से लाखों लोगों ने जुड़कर इस मुद्दे को अपना समर्थन दिया और सरकार को बता दिया कि वो E20 से कितना परेशान हैं। मेरा आप सबसे निवेदन है, इस मुद्दे पर अपने वीडियोज़ बनाकर मुझे भेजिए। मैं सभी के वीडियोज़ अपने अकाउंट से शेयर करूंगा।
पेट्रोल डीजल गाड़ियाँ नहीं खरीदने की अपील
केजरीवाल ने कहा आजकल सरकार कह रही हैं हम अभी ई25, ई30 , ई40 नहीं ला रहे, इसकी स्टडीज चल रही है ..ये झूठ बोल रहे हैं इनकी कोई स्टडीज नहीं चल रही है वो ये देख रहे हैं कि ई20 का मुद्दा कब शांत होता है उसके बाद ई25 ले आएंगे फिर ई30, ई40 लेकर आ जायेंगे , इसलिए मैं आप लोगों से अपील करता हूँ कि पेट्रोल डीजल की गाड़ियाँ खरीदना बंद कर दो, जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें। खरीदना हो तो इलेक्ट्रिक लेना डीजल में भी म्मिलावा टकरने वाले हैं, यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी।
सरकार के दावों की बताई हकीकत
केजरीवाल ने कहा एथेनॉल पेट्रोल से महंगा है, इसकी मिलेज भी कम है ये कहते है कि इससे फॉरेन एक्सचेंज बचती है, ऐसा कुछ भी नहीं है झूठ है ये, किसान को फायदे की बात कही थी लेकिन ये भी झूठ है, उल्टा जहाँ एथेनॉल के प्लांट लगे हैं उसके आसपास जमीन ख़राब हो गई है जमीन का पानी प्रदूषित हो गया है मतलब किसान दुखी है इससे फिर भी सरकार इसे थोप रही है क्यों?
केजरीवाल का PM Modi पर बड़ा हमला
केजरीवाल ने कहा मैं बताता हूँ ये सरकार और पीएम मोदी अमेरिका को ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर ज़बरदस्ती Ethanol थोप रहे हैं। उन्होंने कहा अमेरिका Ethanol बनाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 billion लीटर एथेनॉल इंपोर्ट किया था। इस साल E20 लागू होने के बाद, भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका से 5 गुना अधिक Ethanol इंपोर्ट करेगा। ट्रम्प को खुश करने के लिए मोदी जी देश की जनता को बर्बाद कर रहे हैं।
केजरीवाल ने की तीन मांगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा हमारी मोदी सरकार से तीन मांगें हैं
- पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए
- प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए
- पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए
मेरी देश के लोगों से अपील है कि पेट्रोल और डीज़ल की गाड़ियां खरीदना बंद कर दें। जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें। यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी। pic.twitter.com/FwzJVRnnnw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
मोदी जी ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर ज़बरदस्ती Ethanol थोप रहे हैं।
अमेरिका Ethanol का production करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 billion लीटर Ethanol इंपोर्ट किया था। इस साल E20 लागू होने के बाद, भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका… pic.twitter.com/uDU6ktVpDK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
मेरी देश के लोगों की तरफ से सरकार से 3 मांगें हैं..
1) पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए
2) प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए
3) पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए pic.twitter.com/ukbfNVDwVQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

