क्या नवजोत सिद्धू करेंगे राजनीति में वापसी? इस नए वीडियो ने दिया हिंट

Navjot Sidhu ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा हैं की वे राजनीति में वापसी कर सकते हैं।
Navjot Sidhu

Navjot Sidhu: नवजोत सिद्धू क्रिकेट के मैदान से लेकर राजनीति की दुनिया तक एक ऐसा नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। चाहे वह क्रिकेट, कमेंट्री हो या राजनीति उनके नाम की गूंज आज भी सुनी जाती है। हालांकि हाल ही के दिनों में वे राजनीति से कुछ हद तक दूर रहे हैं, लेकिन अब एक वीडियो ने उनकी वापसी का हिंट दिया है।

हाल ही में उनके ताजा वीडियो से यह स्पष्ट हो रहा है कि वह जल्द ही नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सिद्धू की वापसी की संभावनाओं ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, उनके प्रशंसक उनकी आगामी गतिविधियों का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया वीडियो

हाल ही में नवजोत सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि वह राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस बात का केवल अंदाजा लगाया जा रहा है अभी तक इसको लेकर कोई स्पष्ट खबर सामने नहीं आई है। इन वीडियो में उनके बयान और गतिविधियां यह दर्शा रही है कि वह एक बार फिर राजनीतिक मंच पर आ सकते हैं।

यदि सिद्धू वापसी करते हैं तो यह न केवल देश और पंजाब के सियासत में उथल-पुथल ला सकता है बल्कि कांग्रेस को भी इसका बड़ा लाभ मिल सकता है। बीते कुछ दिनों से सिद्धू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

पत्नी के स्वास्थ्य के चलते लिया था ब्रेक

नवजोत सिद्धू ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के चलते राजनीति से ब्रेक लिया था। नवजोत कौर को ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ा और पिछले डेढ़ साल से वह इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस दौरान उनकी दो सर्जरी भी हुई और अब वह कैंसर को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ है। अपनी पत्नी की देखभाल और उपचार के लिए नवजोत सिद्धू ने राजनीति से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के स्वास्थ्य अपडेट्स और उनकी तस्वीर भी साझा की जिससे उनके फॉलोअर्स को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रही।

कांग्रेस से इस बात पर हैं नाराज

आपको बता दें, नवजोत सिद्धू इस समय कांग्रेस पार्टी में शामिल हैं, लेकिन पिछले 9 महीनों से वह पार्टी से नाराज है। उन्होंने पिछले 9 महीनों से पार्टी की कोई बैठक ज्वाइन नहीं की और ना ही किसी राजनीतिक गतिविधि में भाग लिया। हाल ही के चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस के लिए कोई प्रचार प्रसार नहीं किया। नवजोत सिद्धू की नाराजगी का कारण यह है कि पार्टी ने उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया खासकर तब जब चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था जबकि सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद में थे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews