NEET UG 2023: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, जल्द रिलीज होंगे प्रवेश पत्र, गाइडलाइन जारी, जानें अपडेट

JEE Mains 2024

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा मे शामिल होने वाले उउम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। 7 मई, 2023 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों छात्र शामिल होने वाले हैं। एग्जाम के स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में उमीदवारों का दाखिला होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा।

एग्जाम के दौरान छात्र अपने साथ इन्स्ट्रूमेंट्स, पेंसिल बॉक्स, पर्स, प्रिंटेड और लिखित समाग्री, खाने-पीने की चीजें, गैजेट्स (मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन इत्यादि), स्लाईड रूलर, लॉग टेबल्स, कैलकुलेटर, कैमरा , टेप रिकॉर्डर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच और अन्य मेटालिक और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस नहीं ला सकते हैं। साथ ही एक ड्रेस कोड का पालन करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट https://ntaexam.net/neet-dress-code/ पर जाकर ड्रेस कोड की जानकारी चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। एनटीए अब तक प्रवेश पत्र के लिए कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन परीक्षा में केवल दो दिन ही बाकी है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि आज आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाई गई है। 543 के बजाए 499 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। वहीं देश के बाहर 14 केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे लेकर शाम 5:20 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। कुल 13 भाषाओं में इसका आयोजन होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews