NEET UG-2024: सवालों के घेरे में खड़ा हुआ NEET का सेंटर-सिटी वाइज रिजल्ट, सीकर का रिजल्ट 6 गुना ज्यादा, राजकोट के 1 सेंटर से 85% हुए पास

NEET UG-2024: NTA ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार NEET UG-2024 में भाग लेने वाले 23.22 लाख छात्रों का सेंटर-सिटी वाइज परिणाम जारी किया गया।
NEET UG-2024: सवालों के घेरे में खड़ा हुआ NEET का सेंटर-सिटी वाइज रिजल्ट, सीकर का रिजल्ट 6 गुना ज्यादा, राजकोट के 1 सेंटर से 85% हुए पास

NEET UG-2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार NEET UG-2024 में भाग लेने वाले 23.22 लाख छात्रों का सेंटर-सिटी वाइज परिणाम जारी किया गया। दरअसल इस परीक्षा में देशभर से 2321 छात्रों ने 700+ अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 30,204 छात्रों ने 650+ और 81,550 छात्रों ने 600+ अंक हासिल किए हैं। वहीं परिणाम घोषित होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं, विशेषकर सीकर और राजकोट के परिणामों को लेकर।

सीकर का चौंकाने वाला रिजल्ट:

दरअसल राजस्थान के कोचिंग हब सीकर का परिणाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। यहां के 50 परीक्षा केंद्रों पर 27,000 अभ्यर्थी उपस्थित थे। इनमें से 149 छात्रों ने 700+ अंक हासिल किए और 2,037 छात्रों ने 650+ अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, 4200 से अधिक छात्रों ने 600 से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। सीकर में 600+ अंक पाने वाले छात्रों का औसत राष्ट्रीय औसत से 575% अधिक (लगभग 6 गुना) है। यह परिणाम देशभर के अन्य केंद्रों की तुलना में काफी ज्यादा है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

कोटा का रिजल्ट:

कोटा, जो देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब है, वहां 27,119 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें केवल एक छात्र को सबसे अधिक 706 अंक प्राप्त हुए। कुल 74 छात्रों ने 700+ अंक हासिल किए हैं। कोटा में कुछ छात्रों को -1 तो कुछ को -18 तक अंक मिले हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या सीकर और कोटा के बीच इतने बड़े अंतर का कारण क्या है।

राजकोट का उच्च प्रदर्शन:

वास्तव में, राजकोट के एक ही सेंटर पर 85% छात्रों ने सफलता हासिल की है। यहां 12 छात्रों ने 700+ और 115 छात्रों ने 650+ अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर, यहां 1968 परीक्षार्थी थे। यह आंकड़ा भी सामान्य मानकों से काफी अधिक है और इसके पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य केंद्रों के आंकड़े:

हरियाणा के रेवाड़ी के एक सेंटर पर 264 में से 60 छात्रों ने 600+ अंक प्राप्त किए हैं।
बिहार के एक सेंटर पर 29 छात्रों को 650+ अंक मिले।
गुजरात में 240 से अधिक छात्रों को 600+ अंक प्राप्त हुए हैं।
हरियाणा के रोहतक के एक सेंटर पर 45 छात्रों को 600+ अंक मिले।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews