कोवीशील्ड वैक्सीन के नए रेट, अब निजी अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगा एक डोज

कोवीशील्ड वैक्सीन

पुणे, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के देश के नाम संबोधन के एक दिन बाद पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute Pune) ने आज बुधवार को कोवीशील्ड वैक्सीन (Covishield) के नए रेट जारी किए हैं।इसके मुताबिक प्राइवेट (Private Hospital) और सरकारी अस्पतालों (Government Hospital) के लिए अलग-अलग दाम तय किए गए हैं।अब प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन (Covshield vaccine ) 600 रुपए और सरकारी अस्पतालों में 400 रुपए में दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नया सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

वर्तमान में भारत सरकार (Indian Government) ही देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है। पहली और दूसरी डोज के बीच 4 से 6 हफ्ते का अंतर होता है। सीरम ने अपने जारी बयान में कहा कि प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए में दी जाएगी। इससे पहले इन अस्पतालों को ये वैक्सीन 250 रुपए में दी जा रही थी।वही सरकारी अस्पतालों में यह 400 रुपए में दी जाएगी। यानि सरकारी अस्पताल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग 400 रुपए देकर तो प्राइवेट अस्पताल में 600 रुपए देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान बोले- जिलों के पॉजिटिविटी रेट के आधार पर होगी कलेक्टरों की रैंकिंग

सीरम ने अपने जारी बयान में कहा अगले दो महीनों के लिए टीके के उत्पादन को बढ़ाकर सीमित क्षमता को संबोधित करेंगे। आने वाले दिनों में हमारी क्षमता के 50 प्रतिशत को भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में परोसा जाएगा, और शेष 50% क्षमता होगी। वही राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम 400 रुपए होंगे और केंद्र को पहले की ही तरह ये वैक्सीन 150 रुपए में मिलती रहेगी।

कोवीशील्ड वैक्सीन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews